सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

संदेश

जिले में 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित कर दिया सेवा और संकल्प का संदेश*

*30 हजार दियों से जगमगाया झाली तालाब परिसर* जिले में 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित कर दिया सेवा और संकल्प का संदेश* रतलाम 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार शाम कालिका माता झाली तालाब, रतलाम में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के गायन के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर झाली तालाब परिसर 30 हजार दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा और यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक यादगार एवं ऐतिहासिक पल बन गया।     30 हजार दीपकों से बनाया भारत का नक्शा झाली तालाब परिसर में 30 हजार दीपकों से भारत का नक्शा बनाया गया। दीपकों से सजा भारत का मानचित्र आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्वलित किए। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीपक जलाए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 6 लाख दीपक प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। ...
हाल की पोस्ट

डॉ. अम्बेंडकर नगर-रीवा के मध्य2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन

डॉ. अम्बेंडकर नगर-रीवा के मध्य2 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन इंदौर, 19 सितंबर। दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेकडकर नगर से रीवा के मध्यद गाड़ी संख्याप 01709/01710 साप्ताचहिक स्पे-शल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।  पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्याए 01709 डॉ. अम्बेडडकर नगर रीवा स्पेाशल 11 अक्टूेबर से 15 नवम्ब र 2026 तक डॉ अम्बेेडकर नगर से प्रति रविवार को 21.20 बजे चलेगी तथा अगले दिन 14.30 बजे रीवा पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के इंदौर(21.45/21.50), देवास(22.30/22.32), मक्सीे(23.30/23.35), शुजालपुर(00.25/00.27, सोमवार) एवं सीहोर(01.12/01.14) बजे आगमन/प्रस्थाबन होगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या् 01710 रीवा डॉ. अम्बे डकर नगर स्पे.शल 10 अक्‍टूबर से 14 नवम्बीर 2026 तक रीवा से प्रति शनिवार को 22.50 बजे चलकर अगले दिन 15.05 बजे डॉ. अम्बे्डकर नगर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के सीहोर(1...

विधायक डॉ पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जावरा में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ*

*विधायक डॉ पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जावरा में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ* रतलाम 17 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल जावरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र उत्थान के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आर्थिक समृद्धि, सांस्कृतिक कार्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, उद्योग, रोजगार, आधुनिक रेलवे, बंदरगाह एवं हवाई अड्डों के साथ किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए जनहितैषी कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा को सशक्त माध्यम बनाते हुए आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का उपचार निःशुल्क किया जा रहा है। गरीबों को आवास, खाद्यान्न, गैस कनेक्शन एवं बैंक खाता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। एसडीएम श्री बघेल ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वंचित पीड़ित एवं अंतिम पंक्ति के लोगों क...

प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की*

*सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक गतिविधि बेहतर ढंग से आयोजित की जाए : प्रमुख सचिव श्री गुप्ता* *प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की* रतलाम 17 सितंबर 2026/ प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि बेहतर ढंग से एवं उत्साहपूर्वक आयोजित की जाए। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव के साथ जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। *‘मेरे सपनों का भारत’ में विभिन्न विषयों पर होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं* ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रमुख सचिव श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं म...

101वीं बार रक्तदान कर आशीष पाठक ने दिया सेवा का संकल्प*

*101वीं बार रक्तदान कर आशीष पाठक ने दिया सेवा का संकल्प* *मां की रक्त की कमी से हुई मृत्यु ने जगाई नियमित रक्तदान की प्रेरणा* रतलाम 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम परिसर रतलाम में आयोजित रक्तदान शिविर में श्री आशीष पाठक ने 101वीं बार रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत किया। उनका यह रक्तदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है कि नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में योगदान दिया जा सकता है। श्री पाठक ने बताया कि उनकी माता का निधन रक्त की कमी के कारण हुआ था। इस घटना ने उनके मन पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने उसी समय संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से रक्तदान करेंगे, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की कमी के कारण अपनी जान न गंवानी पड़े। इसी संकल्प के साथ उन्होंने वर्ष 1992 में जून माह में 18 वर्ष 4 माह की उम्र में पहली बार रक्तदान किया था। श्री पाठक का रक्त समूह एबी नेगेटिव है, जो अपेक्षाकृत दुर्लभ रक्त समूहों में शामिल है। वे रक्तदान के लिए रतलाम के साथ ही इंदौर, मंदसौर, मुंबई, दिल्ली और दाहोद सहित विभिन्न स्थानों तक जा चुके ...

*विधायक डॉ पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जावरा में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ*

*विधायक डॉ पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जावरा में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ* रतलाम 17 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल जावरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र उत्थान के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आर्थिक समृद्धि, सांस्कृतिक कार्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, उद्योग, रोजगार, आधुनिक रेलवे, बंदरगाह एवं हवाई अड्डों के साथ किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए जनहितैषी कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा को सशक्त माध्यम बनाते हुए आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का उपचार निःशुल्क किया जा रहा है। गरीबों को आवास, खाद्यान्न, गैस कनेक्शन एवं बैंक खाता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। एसडीएम श्री बघेल ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वंचित पीड़ित एवं अंतिम पंक्ति के लोगों को इस अभियान के माध्यम से...

महू-नीमच हाईवे पर ट्रकों से माल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

महू-नीमच हाईवे पर ट्रकों से माल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार धीमे होते ट्रकों पर चढ़कर काटते थे तिरपाल; लहसुन-सरसों सहित ₹8.59 लाख का मश्रुका जब्त, सात आरोपी फरार चोरी की मोटरसाइकिलों से हाईवे पर रेकी का पुलिस का दावा; स्पीड ब्रेकर और घाटी वाले हिस्सों में ट्रकों को बनाते थे निशाना  रतलाम। महू-नीमच हाईवे पर तिरपाल से ढके ट्रकों को निशाना बनाकर कृषि उपज चोरी करने वाले एक गिरोह का थाना नामली पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गिरोह का तरीका बेहद योजनाबद्ध था। आरोपी मोटरसाइकिलों से हाईवे पर रेकी करते और ऐसे स्थानों की पहचान करते थे, जहां स्पीड ब्रेकर, चढ़ाई या घाटी के कारण भारी वाहनों की रफ्तार कम हो जाती थी। ट्रक धीमा पड़ते ही गिरोह का एक सदस्य रस्सी के सहारे उस पर चढ़कर तिरपाल काटता और उसमें रखी कृषि उपज सड़क किनारे गिराता जाता था। पीछे चल रहे उसके साथी सामान उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा देते थे। नामली पुलिस के अनुसार कार्रवाई में...