सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी  #Ratlam  रतलाम / शिवगढ़: -  प्रधान संपादक जितेंद्र वर्मा उप संपादक पंडित मनोज शर्मा,   जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को रतलाम पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतिका के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जमीन के विवाद और समाज में बदनामी के डर से उसके अपने ही प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी थी। दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अन्नुसिंह (पिता कमजी डामोर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि रोजाना घर के बरामदे में खाट पर सोने वाली देवीबाई (पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर) आज जमीन पर पड़ी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि देवीबाई अपनी खाट के पास खून से लथपथ मृ...

गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 7 स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव*

संख्‍या242/2026-27 दिनांक:15.09.2026 *गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 7 स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव* यात्रियों की सुविधा के लिए 16 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा अस्थायी ठहराव रतलाम, 15 सितंबर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को 16 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक सात स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस के निर्धारित अवधि में डायवर्जन एवं निरस्तीकरण के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर के इन स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। 16 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन पैसेंजर को शंभूपुरा, जावद रोड, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, दलोदा, ढोढर एवं नामली स्टेशनों पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान ...