सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की*

*सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक गतिविधि बेहतर ढंग से आयोजित की जाए : प्रमुख सचिव श्री गुप्ता*

*प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की*

रतलाम 17 सितंबर 2026/ प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सभी जिलाधिकारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि बेहतर ढंग से एवं उत्साहपूर्वक आयोजित की जाए।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव के साथ जिले में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं।

*‘मेरे सपनों का भारत’ में विभिन्न विषयों पर होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं*

‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रमुख सचिव श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं में अलग-अलग विषय निर्धारित कर विद्यार्थियों को सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जिले में नुक्कड़ नाटक के आयोजन के लिए 10 टोलियां बनाई गई हैं। बैठक में इन टोलियों के कार्यक्रम शेड्यूल की जानकारी भी दी गई।

*2131 आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम*

‘आंगन मिलन सेवा’ के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण बच्चों को दिखाया जाएगा। जिले के 2131 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख 25 हजार 678 बच्चे सहभागिता करेंगे। प्रमुख सचिव श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एनआरसी के संबंध में भी जानकारी देने के निर्देश दिए।

*36 गांवों से गुजरेगी कलश यात्रा, लगभग 80 हजार लोग होंगे शामिल*

बैठक में बताया गया कि रतलाम जिले के 36 गांवों से कलश यात्रा गुजरेगी, जिसमें लगभग 80 हजार लोगों की सहभागिता होगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत जिले में 25 प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें अंगदान के प्रति जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, नशा मुक्ति सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।

‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 35 शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार जिले के 12 नगरीय निकायों में 47 शिविर आयोजित होंगे। बैठक में अभियान के विस्तृत कैलेंडर की जानकारी भी प्रमुख सचिव श्री गुप्ता को दी गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी  #Ratlam  रतलाम / शिवगढ़: -  प्रधान संपादक जितेंद्र वर्मा उप संपादक पंडित मनोज शर्मा,   जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को रतलाम पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतिका के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जमीन के विवाद और समाज में बदनामी के डर से उसके अपने ही प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी थी। दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अन्नुसिंह (पिता कमजी डामोर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि रोजाना घर के बरामदे में खाट पर सोने वाली देवीबाई (पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर) आज जमीन पर पड़ी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि देवीबाई अपनी खाट के पास खून से लथपथ मृ...

सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह

अनूठा बन्धन –जिंदगी की नई शुरूवात सविधान के साथ , सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह  , सविधान की किताब पर हाथ रख कर लिए सात जन्मों के सात वचन ...... . तुषार शर्मा रतलाम / महू  – वर्तमान काल में शादी विवाह करने कराने वाले लाखो करोड़ों खर्च करके किए गए विवाह की तारीफ तो लोगो के मुंह से आपने सुनी होगी .. किंतु इस बात को कटाक्ष देते हुए रतलाम के एक दूल्हे और महू की दुल्हन ने अपना विवाह नए अंदाज में करके अपनी जिंदगी की शुरूवात को सविधान के अनुरूप लाया है रतलाम और महू के दूल्हे और दुल्हन ने अपना वैवाहिक जीवन सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली में उनकी ही प्रतिमा के समक्ष जाकर शुरू किया गया यही नहीं इस जोड़े ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सविधान की किताब पर हाथ रखकर जीवन भर साथ जन्मों तक जीने का वचन भी लिया .. आज बात की जाए दूल्हे की तो उसका नाम आशीष बालोद्र है दूल्हा रतलाम के एक गरीब परिवार से होकर हेल्थ इ...