सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सफलता का मतलब यह नहीं है कि आपका जीवनदूसरों को कैसा दिखता है।


असफलता से कभी मत डरिए, यह विकास का जरूरी हिस्सा हैचु

नौतियां को कभी भी नुकसान के रूप में नहीं देखना चाहिए। इसके बजाय, आपको यह समझना चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और उन पर काबू पाने का अनुभव वास्तव में सबसे बड़े फायदों में से एक है। जीवन में मैंने एक चीज सीखी है कि आप अपनी आवाज को जितनी मजबूती से उपयोग करते हैं आप उतना ही शक्तिशाली महसूस करते हैं। जब तक आप अपने विश्वास और मूल्यों पर कायम हैं और स्वयं के नैतिक दिशा-निर्देशों का पालन कर रहें तो फिर आपको केवल अपनी ही उम्मीदों पर खरा उतरने की आवश्यकता है। किसी और की उम्मीदों पर नहीं।

आपके पास हमेशा एक आरामदायक जीवन नहीं हो सकता है और न ही आप हमेशा दुनिया की सभी समस्याओं को एक साथ हल करने में सक्षम होंगे, लेकिन अपने महत्व को कभी कम मत समझें क्योंकि इतिहास गवाह है कि साहस बहुत तेजी से एक से दूसरे में बढ़ता है और आशा अपने आप में जीवन का दूसरा रूप होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात असफलता से कभी मत डरिए असफलता आपके विकास और लचीलेपन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमेशा खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरे रखें। और अगर आपके पास ऐसे लोग हैं जो आपको ऊपर उठाने की बजाए नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं चाहे वो कोई भी हो तो सबसे पहले यह सीखें कि ऐसे लोगों से कैसे दूर रहना है। ऐसे + में कभी भी डर के आधार पर निर्णय न लें। आशा और संभावना के आधार पर निर्णय लें। क्या होना चाहिए, इसके आधार पर निर्णय लें, न कि क्या नहीं करना चाहिए।

जब आपने किसी काम के लिए कड़ी मेहनत की है, और उसमें अच्छा किया है। मिले हुए मौके को अच्छी तरह भुनाया है तो उसे छोड़ नहीं सकते। कुछ बनना कहीं पर पहुंचने अथवा कुछ पा लेने का नाम नहीं है।

बल्कि यह एक गति है। विकसित होने का साधन है। खुद को निरंतर बेहतर करने का एक तरीका है। विकास की यह यात्रा यहीं खत्म नहीं होती।

जीवन में सामने आने वाली कठिनाइयों असफलताओं को आपको हतोत्साहित या थकाने के बजाय उन्हें आपको प्रेरित करने का मौका दें। इन परेशानियों, असफलताओं को सफलता की भूख के रूप में देखें। खुद की बुलंद आवाज का उपयोग करने, आपकी एक अनूठी कहानी होने, खुद को जानने और समझने की अपनी एक अलग ताकत है जबकि दूसरों को जानने और सुनने में एक अनुग्रह होता है। जब कोई आपके पास आए, आपसे बात करना चाहे तो आसपास न झोकें। उसकी आंखों में आंखें डालकर उससे बात करें। इससे परस्पर विश्वास कायम होता है।

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आप चाहे कहीं से आए हों किसी गांव से या शहर से आपकी सफलता खुद के आत्म विश्वास और धैर्य से निर्धारित होगी। सफलता को लेकर एक बार और है। सफलता का मतलब यह नहीं है कि आपका जीवन दूसरों को कैसा दिखता है। इसका मतलब है कि आपको अपना जीवन कैसा लगता है। मैंने महसूस किया है कि सफल होना किसी पर प्रभाव जमाना नहीं है बल्कि यदि आपसे कोई प्रेरित होता है तो यह वास्तविक सफलता है। किसी भी सफलता के लिए खुद के प्रति ईमानदार रहिए। आपके लक्ष्य को लेकर दूसरा क्या कहता है इसकी परवाह कभी मत कीजिए। ऐसा करने पर आप लक्ष्य से भटक जाएंगे। यही बात उपलब्धियों के संबंध में भी है। आपकी उपलब्धि की सीमा आपके सपने पर निर्भर करती है कि आपने कितना बड़ा सपना. देखा है और उसे पाने के लिए कितनी मेहनत की है। अपनी वास्तविकता पर कायम रहिए। खुद से वफादार रहिए।

मिशेल ओबामा की किताब 'विकमिंग'

और विभिन्न भाषणों से साभार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...