सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

अच्छा काम करते समय व्यक्ति की सोच कुछ और होती है।

22.12.2021.
        *"अच्छा काम करते समय व्यक्ति की सोच कुछ और होती है। और बुरा काम करते समय उसकी सोच कुछ और होती है।"*
         संसार में बहुत सी आश्चर्य की बातें हैं। उनमें से एक बात यह है, कि *"व्यक्ति जब अच्छा काम करता है, तो वह यह सोचता है, कि भगवान मुझे देख रहा है। उस समय वह बहुत सावधान तथा उत्साहित होता है। उसे समाज की ओर से भी धन सम्मान प्रोत्साहन आदि मिलने की आशा रहती है।"* परंतु जब वह बुरा काम करता है, तब इन सब बातों को भूल जाता है, कि *"मैं गलत काम कर रहा हूं। भगवान मेरे कर्मों को देख रहा है। वह मेरे कर्मों का हिसाब रखेगा। समय आने पर दंड भी देगा। यह जो काम मैं कर रहा हूं, यह ईश्वर के संविधान के भी विरुद्ध है, और समाज के रीति रिवाज परम्पराओं से भी विरुद्ध है।"*
          वास्तव में व्यक्ति पाप कर्म करते समय जानता है, समझता है, कि *"मैं गलत कर रहा हूं।"* फिर भी स्वयं को वह रोक नहीं पाता। एक व्यक्ति ने पूछा कि *"वह स्वयं को क्यों नहीं रोक पाता?"* मैंने उत्तर दिया, क्योंकि *"उसे पाप करने में सुख मिलता है। यदि पाप करते समय उसे सुख न मिलता, तो वह पाप क्यों करता?"* पाप करने के बाद भले ही उसे समय आने पर दंड मिलेगा। परन्तु इस बात को वह समझता ही नहीं, कि आने वाले समय में मुझे इस पाप का दंड भोगना पड़ेगा। इसलिए वह पाप करता है।
        जिसको यह समझ में आ जाता है कि *"मैं जो भी पाप करता हूं, चाहे छिपकर करूं, चाहे सबके सामने करूं, उसका कभी न कभी मुझे दंड भोगना ही पड़ेगा। चाहे माता पिता दंड देवें, समाज दंड देवे, चाहे राजा दंड देवे, चाहे ईश्वर दंड देवे, मेरे इस पाप कर्म का कभी न कभी कुछ न कुछ दंड अवश्य मिलेगा।"* फिर वह व्यक्ति पाप नहीं करता, गलती नहीं करता। 
         तो वेदों के अनुसार, ऋषियों के संदेश के अनुसार, हम सब को इस बात को अच्छी तरह समझना चाहिए, कि *"किया हुआ कर्म कभी निष्फल नहीं होता। समय आने पर अवश्य ही उसका फल मिलता है। चाहे इस जन्म में मिले, चाहे अगले जन्मों में मिले। कर्म के फल से कोई भी बच नहीं सकता। वह तो भोगना ही पड़ेगा।"* इस प्रकार से बार-बार चिंतन करें। विचार करें, और इस गंभीर बात को समझने का प्रयत्न करें, जिससे कि *"सब लोग पाप से बचकर पुण्य कर्म करें। अपना भविष्य सुधारें, और सब दुखों से छूट कर पूर्ण आनंद की प्राप्ति कर सकेंं।"*
---- *स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, गुजरात.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी  #Ratlam  रतलाम / शिवगढ़: -  प्रधान संपादक जितेंद्र वर्मा उप संपादक पंडित मनोज शर्मा,   जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को रतलाम पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतिका के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जमीन के विवाद और समाज में बदनामी के डर से उसके अपने ही प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी थी। दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अन्नुसिंह (पिता कमजी डामोर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि रोजाना घर के बरामदे में खाट पर सोने वाली देवीबाई (पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर) आज जमीन पर पड़ी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि देवीबाई अपनी खाट के पास खून से लथपथ मृ...

सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह

अनूठा बन्धन –जिंदगी की नई शुरूवात सविधान के साथ , सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह  , सविधान की किताब पर हाथ रख कर लिए सात जन्मों के सात वचन ...... . तुषार शर्मा रतलाम / महू  – वर्तमान काल में शादी विवाह करने कराने वाले लाखो करोड़ों खर्च करके किए गए विवाह की तारीफ तो लोगो के मुंह से आपने सुनी होगी .. किंतु इस बात को कटाक्ष देते हुए रतलाम के एक दूल्हे और महू की दुल्हन ने अपना विवाह नए अंदाज में करके अपनी जिंदगी की शुरूवात को सविधान के अनुरूप लाया है रतलाम और महू के दूल्हे और दुल्हन ने अपना वैवाहिक जीवन सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली में उनकी ही प्रतिमा के समक्ष जाकर शुरू किया गया यही नहीं इस जोड़े ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सविधान की किताब पर हाथ रखकर जीवन भर साथ जन्मों तक जीने का वचन भी लिया .. आज बात की जाए दूल्हे की तो उसका नाम आशीष बालोद्र है दूल्हा रतलाम के एक गरीब परिवार से होकर हेल्थ इ...