सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सुवासरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरद्ध की कार्यवाही*

*सुवासरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरद्ध की कार्यवाही*


 *एक पीकअप वाहन में 14 प्लास्टिक की कट्टो में भरा कुल 252 किलोग्रमा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त।*
मदनलाल सोनी सुवासरा/पुलिस अधिक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में कार्यवाही हेतु निर्देशित दिये गये है इसी तारत्मय में श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्री महेनद्र तारनेकर व श्रीमान एसडीओपी महोदय सीतामऊ सुश्री निकीता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुवासरा उनि श्री शिवांशु मालवीय के निर्देशन में टीम द्वारा मुखबीर सूचना से एक पीकअप वाहन क्रमांक MP43G3407 में भरा डोडाचुरा जप्त किया गया।

जिसमे  29.10.2022 को थाना सुवासरा के कार्य.सउनि लक्ष्मणसिंह डोडियार को मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक MP43G3407 में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर चन्दवासा से कुरावन, बसई होते हुए चोमहेला गंगधार तरफ जाने वाला है मुखबीर सूचना पर कार्य.सउनि डोडियार व टीम के द्वारा सोनाली नदी डेम के पास बसई रोड़ पर पहुँचकर नाकाबंदी की गई दुर से नाकाबंदी देख आरोपी वाहन चालक पीकअप वाहन को छोड़कर भाग गया बाद आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही कर पीकअप वाहन क्रमांक MP43G3407 से 14 प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 252 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 500000 रुपये का जप्त किया जाकर आरोपी वाहन चालक नानुराम पिता रतनलाल निवासी गरड़ा थाना शामगढ़ के विरुद्ध थाना सुवासरा पर अपराध क्रमांक 376/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
*जप्त मश्रुकाः-*
*01.* अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 14 कट्टो में भरा कुल 252 किलोग्राम किमती 500000 रुपये।
*02.* एक पीकअप वाहन क्रमांक MP43G3407 किमती 500000 रुपये।
*आरोपीः-*
*01.* नानुराम पिता रतनलाल निवासी गरड़ा थाना शामगढ़ जिला मंदसौर (म.प्र.)
*सराहनिय कार्यः-* उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा, कार्य.सउनि लक्ष्मणसिंह डोडियार, प्रआर. 210 मानसिंह भाटी कार्य.प्रआर. 524 मनीष लबाना, आर. 815 मोतीलाल यादव, आर. 690 विपीन नैन, आर.चालक 70 अरविन्द सुरावत पुलिस थाना सुवासरा का सराहनीय योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी  #Ratlam  रतलाम / शिवगढ़: -  प्रधान संपादक जितेंद्र वर्मा उप संपादक पंडित मनोज शर्मा,   जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को रतलाम पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतिका के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जमीन के विवाद और समाज में बदनामी के डर से उसके अपने ही प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी थी। दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अन्नुसिंह (पिता कमजी डामोर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि रोजाना घर के बरामदे में खाट पर सोने वाली देवीबाई (पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर) आज जमीन पर पड़ी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि देवीबाई अपनी खाट के पास खून से लथपथ मृ...

सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह

अनूठा बन्धन –जिंदगी की नई शुरूवात सविधान के साथ , सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह  , सविधान की किताब पर हाथ रख कर लिए सात जन्मों के सात वचन ...... . तुषार शर्मा रतलाम / महू  – वर्तमान काल में शादी विवाह करने कराने वाले लाखो करोड़ों खर्च करके किए गए विवाह की तारीफ तो लोगो के मुंह से आपने सुनी होगी .. किंतु इस बात को कटाक्ष देते हुए रतलाम के एक दूल्हे और महू की दुल्हन ने अपना विवाह नए अंदाज में करके अपनी जिंदगी की शुरूवात को सविधान के अनुरूप लाया है रतलाम और महू के दूल्हे और दुल्हन ने अपना वैवाहिक जीवन सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली में उनकी ही प्रतिमा के समक्ष जाकर शुरू किया गया यही नहीं इस जोड़े ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सविधान की किताब पर हाथ रखकर जीवन भर साथ जन्मों तक जीने का वचन भी लिया .. आज बात की जाए दूल्हे की तो उसका नाम आशीष बालोद्र है दूल्हा रतलाम के एक गरीब परिवार से होकर हेल्थ इ...