सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या की गुत्थी सुलझी पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा किया,,

प्रॉपर्टी ब्रोकर की हत्या की गुत्थी सुलझी पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा किया,,
जितेन्द्र वर्मा रतलाम/बीती रात रतलाम शहर के एक क्षेत्र में प्रॉपर्टी ब्रोकर की अपने ही घर में संधिग्ध अवस्था में लाश मिलने की घटना से सनसनी फैल गई। खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसमे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत चार टीमों का गठन किया।
जिसका आज पत्रकार वार्ता कर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा खुलाशा करते हुए जानकारी प्रधान की जिसमे आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए , दो दिन पूर्व 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पंहुचा। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल के निरीक्षण पर पाया कि उक्त वारदात को एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया है और मृतक के साथ मारपीट भी की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की।
सीसीटीवी फुटेज,वैज्ञानिक साक्ष्य और व्यापक पूछताछ के बाद पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले और पुलिस ने मोतीनगर निवासी जगन्नाथ डाबिया पिता भूरालाल 38 व धीरजशाह नगर निवासी कमल राठौर पिता शांतिलाल 25 को हिरासत में लेकर उनसे कडी पूछताछ की गई। दोनो आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में हत्याकाण्ड की सारी सच्चाई सामने रख दी।

इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड को सुलझाने में सीएसपी हेमन्त चौहान,औद्योगिक क्षेत्र टीआई अयूब खान,माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव,एसआई मुकेश सस्तिया,सत्येन्द्र रघुवंशी,सुरेश गोयल,एएसआई हीरालाल परमार,हेड कान्स्टेबल हेमेन्द्र सिंह,नारायण सिंह जादौन,आरक्षक संदीप भदौरिया,दुर्गेश जाट,हिम्मत सिंह,लखन सिंह,दीपक सिंह,शोभाराम शर्मा,वीरेन्द्र बारोठ,पंकज बारिया,राकेश निनामा,सूर्यप्रसाद,संजय,कारुलाल,मोहनलाल पाटीदार,विनोद,नब्बू डामोर,राजेश प्रजापत,रोशन सायबर सेल के आरक्षक विपुल भावसार और राहूल पाटीदार की विशेष भूमिका रही,,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

रतलाम में सनसनीखेज खुलासा: जमीन के विवाद और बदनामी के डर से प्रेमी ने पिता के साथ मिलकर की थी महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी  #Ratlam  रतलाम / शिवगढ़: -  प्रधान संपादक जितेंद्र वर्मा उप संपादक पंडित मनोज शर्मा,   जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को रतलाम पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतिका के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जमीन के विवाद और समाज में बदनामी के डर से उसके अपने ही प्रेमी ने अपने पिता के साथ मिलकर बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी थी। दिनांक 11.09.2026 को फरियादी अन्नुसिंह (पिता कमजी डामोर, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम नयाखेड़ा) ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि रोजाना घर के बरामदे में खाट पर सोने वाली देवीबाई (पति स्वर्गीय रायसिंह डामोर) आज जमीन पर पड़ी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि देवीबाई अपनी खाट के पास खून से लथपथ मृ...

सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह

अनूठा बन्धन –जिंदगी की नई शुरूवात सविधान के साथ , सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह  , सविधान की किताब पर हाथ रख कर लिए सात जन्मों के सात वचन ...... . तुषार शर्मा रतलाम / महू  – वर्तमान काल में शादी विवाह करने कराने वाले लाखो करोड़ों खर्च करके किए गए विवाह की तारीफ तो लोगो के मुंह से आपने सुनी होगी .. किंतु इस बात को कटाक्ष देते हुए रतलाम के एक दूल्हे और महू की दुल्हन ने अपना विवाह नए अंदाज में करके अपनी जिंदगी की शुरूवात को सविधान के अनुरूप लाया है रतलाम और महू के दूल्हे और दुल्हन ने अपना वैवाहिक जीवन सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली में उनकी ही प्रतिमा के समक्ष जाकर शुरू किया गया यही नहीं इस जोड़े ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सविधान की किताब पर हाथ रखकर जीवन भर साथ जन्मों तक जीने का वचन भी लिया .. आज बात की जाए दूल्हे की तो उसका नाम आशीष बालोद्र है दूल्हा रतलाम के एक गरीब परिवार से होकर हेल्थ इ...