सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सांसद गुमान सिंह डामोर एवं ग्रामीण विधायक का रास्ता रोकने वाले पांचों जयस नेताओं को भेजा जेल,,,

सांसद गुमान सिंह डामोर एवं ग्रामीण विधायक का रास्ता रोकने वाले पांचों जयस नेताओं को भेजा जेल,,,



जितेन्द्र वर्मा रतलाम/ 

मंगलवार को धराड में सांसद गुमान सिंह डामोर और विधायक दिलीप मकवाना का घेराव करने और पथराव कर कलेक्टर के गनमेन को घायल करने के मामले में बीती देर रात गनमेन संदीप चंदेल की शिकायत पर जयस नेताओं के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ धारा  294,341,353,321,146,147,336,506,में प्रकरण दर्ज़ कर गिरफ्तार किया, जहां आज रतलाम में काफी जगह पुलिस के बंदोबस्त की गई जिसमें भारी पुलिस बल को चौराहे से लेकर कोर्ट के अंदर तक लगाना पड़ा,पांचों जयस के बड़े नेता है जो कि गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, जिसमें उन्हें जेल भेजकर दोबारा गुरुवार के लिए फिर से कोर्ट में पेश किया जाना है,जिसमे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने कर्मचारियों के साथ मारपीट करना ,सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने, शांति भंग करना जैसी कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया,

एसपी अभिषेक तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उन्होने खुद सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। न्यायालय परिसर में पुलिस बंदोबस्त के लिए जिले के अन्य स्थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया था। जिसमें जयस कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं आने दिया गया साथ ही पूरी सुरक्षा के साथ आरोपियों को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया, पेश होने के बाद भारी पुलिस बल द्वारा उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया जिसमें अगले दिन विशेष न्यायालय कोर्ट में 

याचिका की सुनवाई हेतु जयस नेताओं डा.अभय ओहरी,डा.आनन्द राय,अनिल निनामा,विलेश खराडी और गोपाल वाघेला को एससीएसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश डीएस चौहान के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तों की ओर से उपस्थित हुए वकीलों ने जब अभियुक्तों की जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किए,तब शासकीय विशेष लोक अभियोजक नीरज सक्सेना की ओर से यह आपत्ति प्रस्तुत की गई कि एससीएसटी एक्ट के मामलों में जमानत आवेदन पर सुनवाई के पहले फरियादी को सूचना दी जाना आïवश्यक है। विशेष लोक अभियोजक की इस आपत्ति पर प्रकरण के फरियादी संदीप चंदेल को सूचना पत्र देकर गुरुवार का दिन सुनवाई के लिए नियत किया गया है। चूंकि प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही गुरुवार को होना है,इसलिए पांचों जयस नेताओं को कल तक के लिए जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में अब अगली सुनवाई गुरुवार को होगी और तब अभियुक्तों को पुलिस रिमाण्ड पर दिए जाने का निर्णय दिया साथ ही पुलिस द्वारा कोर्ट क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया,,












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...