सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि जिले में केमिस्ट की दुकानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी से कड़ी नजर रखी जाए।

जितेन्द्र वर्मा/रतलाम जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई में और तेजी लाई जाएगी। इसके अलावा गांजा, भांग की अवैध खेती की भी तेजी से धरपकड़ होगी। जिले में नशीले पदार्थों की किसी भी चैन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। यह जानकारी कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, सीजीएसटी के सहायक आयुक्त श्री एस.एन. दवे, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा,  जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि जिले में केमिस्ट की दुकानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जाए। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर को सख्ती से निर्देशित किया गया कि बगैर किसी दबाव के कार्य किया जाए, किसी से मिलीभगत भी नहीं हो। दुकानों पर बिकने वाली नशीली दवाइयों, टेबलेट तथा एक्सपायरी सीमा पार कर चुकी दवाइयों की जब्ती की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान में तेजी लाई जाएगी। हेल्पलाइन नंबर 14446 का सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र की स्थापना पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिला मुख्यालय पर केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को समन्वय करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान, अवैध रूप से की जाने वाली अफीम, भांग आदि की  खेती पर निगरानी रखना, क्रॉस स्टेट प्रकरणों की जांच की प्रगति की निगरानी करना, स्कूलों, कालेजो आदि में नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता को बढ़ावा देने, एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों और दवाओं के हानिकारक प्रभाव तथा मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, जिले में मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करने, मादक पदार्थों का पता लगाने के लिए उपकरणों की आवश्यकताओं का आकलन तथा उनकी व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...