सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रेल विभाग की तानाशाही और तुगलकी फरमान के विरोध में सैकड़ों आम नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

*रेल विभाग की तानाशाही और तुगलकी फरमान के विरोध में सैकड़ों आम नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन।*।,,,
   *नीमच/कुचडोद/ मल्हारगढ़*.... 
विजय सोनी वरिष्ठ पत्रकार/मल्हारगढ़ रेल्वे स्टेशन पर रेल विभाग द्वारा अचानक रेल्वे फाटक बंद कर दी और आवागमन बंद कर दिया गया। जय आस पास की क्षेत्र की जनता को फाटक बंद होने की सुचना मिली तो लोग सकते में रह गये की यह क्या हो गया।। कारण जाना तो पता चला कि फाटक के स्थान पर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।। तो क्षेत्र की जनता को तत्काल समझ में आया कि अंडर ब्रिज सुविधा के बजाय असुविधा पैदा करेगा।इसका कारण यह है कि यह सड़क किसी एक गांव टोले मजरे की नहीं है। यह सड़क मार्ग दो जिलों को,,दो विधानसभाओं को,दो राज्यों को जोड़ती है। अंडर ब्रिज बनने से क्षेत्र का विकास होने के बजाय विकास रुक जायेगा इस कारण यह है कि बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो जायेगा। आज दिनांक 26 नवम्बर को क्षेत्र के कई जागरुक नागरिक और आम आदमी पार्टी, कांग्रेस बीजेपी और सामाजिक कार्यकर्ता मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन पर इकट्ठे हो गए और रेल विभाग के डी आर एम ओ और शासन को ज्ञापन देकर मांग कि गई कि अंडर ब्रिज के स्थान पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएं।। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और प्रदेश प्रवक्ता श्री नवीन कुमार अग्रवाल तुलसी राम मेघवाल कुचडोद विधानसभा प्रभारी मल्हारगढ़ कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य नीमच श्री तरुण जी बाहेती विनोद कुमार डक विनोद पाटीदार नयाखेड़ा रामनारायण जाट जनपद प्रतिनिधि धौकलखेडा नईम खान अभिषेक सोलंकी और कुचडोद सरपंच प्रतिनिधि दुर्गा शंकर मेघवाल कुचडोद जीरन छाछखेडी नयाखेड़ा भेसाखेडा काचरिया और आसपास के कई गांवों के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और रेल विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और ओवर ब्रिज की मांग कर तहसीलदार मल्हारगढ़ और स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।। श्री तरुण बाहेती श्री नवीन कुमार अग्रवाल तुलसी राम मेघवाल विनोद डंक विनोद पाटीदार नयाखेड़ा रामनारायण जाट नईम खान बने सिंह विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि हमें अंडर ब्रिज नहीं चाहिए हमें ओवर ब्रिज चाहिए तो ही क्षेत्र का विकास हो पायेगा।। आगामी कार्रवाई हैतु कोर्ट से स्टे लाने पर निर्णय लिया गया।। और रेल विभाग द्वारा हमारी मांग को नहीं माना तो संवैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर जन आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर आस पास के सभी गांवों से लोगों को जोड़ कर समिति बनाने का निर्णय लिया गया।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...