सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई सालाखेडी चौकी ,थाना स्टेशन रोड द्वारा अवेध 830 पैटी अंग्रेजी शराब ,एक कंटेनर जप्त किया गया तथा 02 आरोपी गिरफ्तार किये गये

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई सालाखेडी चौकी ,थाना स्टेशन रोड द्वारा अवेध 830 पैटी अंग्रेजी शराब ,एक कंटेनर जप्त किया गया तथा 02 आरोपी गिरफ्तार किये गये।

जितेन्द्  वर्मा / रतलाम 
पुलिस चौकी सालाखेडी थाना स्टेशन रोड पर दिनांक 25.12.22 को मुखबीर ने आकर सूचना दी कि एक ट्रक कन्टेनर क्रमांक RJ31GA6075 फोरलेन तरफ से आ रहा है, जिसमे भारी मात्रा अवैध अंग्रेजी शराब मे भरी है। सूचना विश्वसनिय होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक  द्वारा ,  निर्देशन कर थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, एवं उनि सत्येन्द्र रघुवंशी चौकी प्रभारी सालाखेडी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम द्वारा सालाखेडी फन्टे पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की गई जहां पर रात करीब 11.50 बजे मूखबीर द्वारा बताये नम्बर का एक कन्टेनर क्रमांक RI31GA6075 फोरलेन तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे फोर्स के द्वारा घेराबन्दी कर रोका जिसमे चालक सहित दो व्यक्ति बैठे हुए मिले जिनसे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम परमान राम पिता गुमना राम जाति जाट उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तलिया दीनगढ़ आलमसर, चोहटन जिला बाड़मेर राजस्थान तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम उमाराम पिता अमराराम मेघवाल उम्र 27 वर्ष निवासी कंकराला मुलानी थाना बाखासर जिला बाड़मेर राजस्थान बताया गया। उससे कन्टेनर में भरे माल के बारे मे पुछने पर स्पेअर पार्ट्स भरे होना बताया गया तथा स्पेअर पार्ट्स के दस्तावेज प्रस्तुत किये गये चालक परमान राम से पंचानों के समक्ष कन्टेनर का दरवाजा खुलवाया गया, कन्टेनर को खोलकर देख कर कन्टेनर के अन्दर रायल स्टेज तथा मेकडावल कम्पनी की अंग्रेजी शराब के 

कार्टुन भरे हुए दिखाई दिये । चालक परमान राम तथा क्लीनर उमाराम से उक्त शराब को परिवहन करने का लायसेंस मांगने पर दोनो के द्वारा नहीं होना बताया गया।जिसमे आरोपी परमान राम तथा उमाराम पर 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कन्टेनर से मैकडावल नम्बर 01 शराब की 395 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 12 बोतल तथा एक बोतल मे 750 एम. एल. शराब, 250 पेटी मेकडावल नम्बर 01 शराब की, प्रत्येक पेटी में 48 क्वार्टर भरे व प्रत्येक क्वार्टर मे 180 एम.एल. शराब भरी, 185 पेटी रॉयल स्टेज शराब की जिसमे प्रत्येक पेटी में 12 बोटल तथा प्रत्येक बोटल मे 750 एम.एल. शराब भरी होकर कुल 830 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली जो कुल बल्क 7380. लीटर पाई गई शराब की बटलों पर ओनली फार पंजाब सेल लिखा होना पाया गया। कन्टेनर में कोई स्पेअर पार्ट्स नहीं पाये गया साथ ही RJ31GA6075 तथा अंग्रेजी शराब की 830 पेटी कुल कीमती एक करोड़ दस लाख रूपये तथा शराब परिवहन के लिये स्पेअर पार्ट्स का बील जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी परमानराम तथा उमाराम से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
1) परमान राम पिता गुमना राम जाति जाट उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तलिया दीनगढ़ आलमसर, चोहटन

जिला बाड़मेर राजस्थान
2). उमाराम पिता अमराराम मेघवाल उम्र 27 वर्ष निवासी कंकराला मुलानी थाना बाखासर जिला बाड़मेर राजस्थान

जप्त सामग्री:-

कन्टेनर RJ1GA6075 नाम अंग्रेजी शराब की 830 पेटी कीमती करीब एक करोड़ दस लाख रुपये

सराहनीय भूमिका में 10,000 रुपये की घोषणा की गई है।:-

निरीक्षक किशोर कुमार पाटनवाला थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी चौकी प्रभारी सालाखेडी, सउनि प्रदीप शर्मा, प्रऔर 568 हेमेन्द्रसिंह राठौर, प्रआर 106 लाखनसिंह यादव, आर. 1908 निलेश पाठक, आर 15 अभिषेख पाठक, आर 315 दीपक मकवाना, आर 628 श्यामदयाल राठौर, आर 1040 बलवीरसिंह, सैनिक 1155 शोयबखान की की महत्वपुर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा 10,000 रुपये की घोषणा की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...