सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता मामला मानव खोपड़ी के सम्बंध में किया खुलासा,,,

रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 जामड पाटली में मिली मानव खोपडी की गुत्थी सुलझी,एक महीने पहले मोबाइल चोरी की शंका में की गई थी हत्या,छ: आरोपी पुलिस गिरफ्त में,तीन फरार


                                फाइल फोटो



जीतेंद्र वर्मा रतलाम/ 

जामड पाटली में मिली मानव खोपडी की गुत्थी सुलझी,एक महीने पहले मोबाइल चोरी की शंका में की गई थी हत्या,छ: आरोपी पुलिस गिरफ्त में,तीन फरार


अज्ञात मानव खोपड़ी मिलने की सूचना की सनसनी चल रही थी जिसमे रतलाम  पुलिस द्वारा लगातार मेहनत और अच्छे प्रयास से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ,
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री मान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा मार्गदर्शन में थाना दिनदयाल नगर एवं थाना शिवगढ़ की दो अलग अलग टीमे गठित की गई। फारेसिंक अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल एवं डॉ. न्यूमन हुसैनी व डॉ प्रीयल जैन द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर महत्वूर्ण साक्ष्य टीम को उपलब्ध कर टीम द्वारा अज्ञात मानव खोपड़ी के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुऐ जांच में पता चला की कंकाल थाना शिवगढ़ के गुम इंसान क्रमांक 67/22 गुमशुदा राजु उर्फ राजपाल गुर्जर का हो सकता है। जिसकी टीम द्वारा गुमशुदा की जांच पर से ज्ञात हुआ संदेही कालु निवासी सरवनी खुर्द एवं बंटी उर्फ कमलेश निवासी बिबड़ौद व इनके अन्य साथियों द्वारा दिनांक 04.11.2022 को गुमशुदा राजु उर्फ राजपाल गुर्जर को 2 मोटर साइकलों पर काला खेत से अपहरण कर ले गये थे।  जिस पर थाना शिवगढ़ पर अपराध क्रमांक 359/22 धारा 365 भादवि का पंजबीद्ध कर संदेही व्यक्तियों की तलाश की गई। टीम द्वारा दिनांक 15./12/2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी कालु अम्लीयार निवासी सरवनी खुर्द एवं कमलेश उर्फ बंटी निवासी बिबड़ौद को गिरफ्तार कर पूछताछ करते आरोपीगण द्वारा अपने अन्य 07 विधि विरूद्ध साथियों के साथ मिलकर गुमशुदा राजु उर्फ राजपाल गुर्जर को ग्राम काला खेत से अपहरण कर झामड़ पाटली तलाई पर ले जाकर अंधेरा होने पर धारधार हथियारों व पाईप नुमा फरसे से चोटे पहुचाकर मृतक राजु की हत्या कर दी गई थी। तथा उसके शव को छिपाने के लिये जानवरो को दफनाने वाले गड्डो में फेंक दिया था। 
जिस पर कालु अम्लीयार, कमलेश उर्फ बंटी एवं अन्य 07 विधि विरूद्ध बालको के विरूद्ध धारा 302, 201 पर गिरफ्तार किया ,,
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
1. कालु पिता कांतीलाल अम्लीयार उम्र 20 साल निवासी सरवनी खुर्द जिला रतलाम 2. कमलेश उर्फ बंटी पिता उदयराम सोलंकी उम्र 22 साल निवासी बिबड़ौद,


महत्वपूर्ण भूमिका रही,,

थाना प्रभारी शिवगढ़ उनि अमित शर्मा, थाना प्रभारी दिनदयाल नगर ,उनि जितेन्द्र कनेश, उनि शांतिलाल चौहान, उनि रामचन्द्र खड़िया, सउनि विनोद कटारा, प्रआर मनीष ओझा, प्रआर शंकरसिंह, प्रआर मनोज पाण्डे, आर रवि चंदेल, आर मुकेश गेहलोत, आर आशीष धानक, आर नितेश नलवाया, आर राकेश मोहानिया, सैनिक दिनेश डोडियार एफआरवी चालक लोकेन्द्र सिंह एवं सायबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरुषकृत करने की घोषणा की गई।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...