सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

जिला चिकित्सालय के लिए रोगी कल्याण समिति से अनावश्यक खरीदी नहीं की जाए

जिला चिकित्सालय के लिए रोगी कल्याण समिति से अनावश्यक खरीदी नहीं की जाए
-
रोगी कल्याण समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दिए निर्देश

जितेन्द्र वर्मा रतलाम/19 दिसम्बर 2022/ जिला चिकित्सालय रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने उपस्थित सिविल सर्जन डा. आनन्द चंदेलकर को निर्देशित किया कि रोगी कल्याण समिति की राशि से अनावश्यक खरीदी नहीं की जाए, जहां विभागीय मद से राशि मिल सकती है, प्राप्त करने का प्रयास करें। जिला चिकित्सालय की समस्त मशीनें, उपकरण चालू अवस्था में रहे, खराबी नहीं आए। रोगी कल्याण समिति की राशि से जिन कर्मचारियों को मानदेय दिया जा रहा है, उन कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिडे, सदस्य श्री मनोहर पोरवाल, श्री गोविन्द काकानी, कार्यपालन यंत्री लोनिवि श्री अनुरागसिंह, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट आदि उपस्थित थे।

बैठक में रोगी कल्याण समिति की विगत अप्रैल से लेकर 30 नवम्बर तक आय की जानकारी में बताया गया कि समिति को बाह्य रोगी पंजीयन से 6 लाख 27 हजार रुपए, अन्तःरोगी पंजीयन से 2 लाख 49 हजार रुपए, प्रायवेट रुम किराए से 2 लाख 2 हजार रुपए, सोनोग्राफी, सीटीस्केन, डायलिसिस से लगभग 10 हजार रुपए, एम्बुलेस सेवा शुल्क से 24 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार दुकान किराया से 20 हजार रुपए, पार्किंग सुविधा से 5 लाख 60 हजार रुपए, केंटिंन, लांड्री सुविधा आदि से 11 लाख 21 हजार रुपए, निवेश से 2 लाख 85 हजार रुपए, निविदा शुल्क, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, दण्ड, शास्ति आदि से 41 लाख 26 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं।  

व्यय की जानकारी में बताया गया कि कर्मचारियों के मानदेय पर 15 लाख रुपए, फर्नीचर एवं उपकरण पर 10 लाख रुपए, कम्प्युटर-प्रिंटर्स, अन्य पेरिफेलरल्स पर 14 हजार रुपए, विद्युत,जल शुल्क पर 19 हजार रुपए, एक्सरे फिल्म रिएजेंट आदि की खरीदी पर 1 लाख 89 हजार रुपए, अस्पताल सामग्री पलंग, गद्दे, लीनन एवं मरम्मत पर 96 हजार 585 रुपए, वार्षिक रखरखाव अनुबंध पर 1 लाख 51 हजार रुपए, उपकरणों के रखरखाव व मरम्मत पर 1 लआख 32 हजार रुपए, साफ-सफाई सुरक्षा व्यवस्था पर 13 लाख 44 हजार रुपए, निदान सुविधाओं सोनोग्राफी, सीटीस्केन, डायलिसिस आदि पर 13 लाख 12 हजार रुपए, व्यावसायिक सेवाओं पर चार्टर्ड अकाउँटेंट की फीस के लिए 8 हजार 250 रुपए, ई-अस्पताल पर 7 लाख 31 हजार रुपए, विज्ञापन और प्रचार-प्रसार एवं अन्य खर्च 4 लाख 44 हजार रुपए, मुद्रण कार्य पर 1 लाख 46 हजार 663 रुपए, लघु निर्माण कार्य, अस्पताल भवन का विद्युत कार्य, रंग रोगन, बगीचे के रखरखाव पर 4 लाख 94 हजार रुपए व्यय किया गया है। इस प्रकार रोगी कल्याण समिति की विगत अप्रैल से गत 30 नवम्बर तक की कुल आय 1 करोड 13 लाख 17 हजार रुपए बताई गई, जबकि इसी अवधि में खर्च 77 लाख 54 हजार 848 रुपए बताया गया है।

जिला चिकित्सालय के आईसीयु-सीसीयु वार्ड में नवीन वैक्युम एवं आक्सीजन लाईन कार्य के लिए ई-निविदा प्रकाशन की कार्यवाही प्रचलन में है, जिस पर 2 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन भोपाल के द्वारा पत्रकार प्रायवेड वार्ड हेतु स्थान प्रदान करने के सम्बन्ध में स्थान अनुपलब्धता नहीं होने की जानकारी से संबंधित को पत्र द्वारा सूचित कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय में नवीन लाण्ड्री का निर्माण पूर्ण होकर भवन हस्तगत हो चुका है। लाण्ड्री प्रारम्भ करने के लिए ई-निविदा प्रकाशन कार्यवाही प्रचलन में है। जिला चिकित्सालय में वर्ष 2019-20 में शौचालय निर्माण की राशि 1 लाख 37 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया है। आक्सीजन जनरेशन प्लांट सप्लाई हेतु 90 मीटर की आक्सीजन पाईप लाईन की राशि 2 लाख रुपए की कार्योत्तर स्वीकृति समिति द्वारा प्रदान की गई थी। साथ ही ब्लड बैंक, सीटी स्केन कक्ष में इलेक्ट्रीक एवं रिनोवेशन कार्य की अनुमानित राशि 2 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त की गई थी, उपरोक्त कार्यवाहियां पूर्ण कर ली गई है। 

जिला चिकित्सालय में सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मेन पावर आदि समस्त कार्यों के नवीन टेण्डर कार्यवाही प्रचलन में है। जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित कुएं में पेडों की कटाई व पानी के उपयोग के सम्बन्ध में नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जाना है। जिला चिकित्सालय आक्सीजन प्लांट के रखरखाव के लिए आऊटसोर्स एजेंसी से दो कर्मचारी रख्ो गए है जिनका भुगतान राज्य मद से किया जा रहा है। बायो मेडिकल इंजीनियर को 25 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान किया जा रहा है। बैठक में जिला चिकित्सालय के ट्रामा ओटी के लिए एक ड्रील मशीन लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए लागत की तथा एक ड्रील मशीन बेटरी चार्जर लगभग 16 हजार रुपए मूल्य की खरीदी के लिए कलेक्टर ने नियमानुसार प्रक्रिया सम्पादित करने के निर्देश दिए। साथ ही आक्सीजन उत्पादन संयंत्रों में डेडीकेटेड ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए प्राप्त राशि 17 लाख 36 हजार रुपए के उपयोग की स्वीकृति बैठक में दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...