सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह

अनूठा बन्धन –जिंदगी की नई शुरूवात सविधान के साथ , सविधान को साक्षी मान किया विवाह , रतलाम के दूल्हे ने महू की दुल्हन से सविधान निर्माता की जन्म स्थली में रचाया सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवाह , सविधान की किताब पर हाथ रख कर लिए सात जन्मों के सात वचन ......

.तुषार शर्मा रतलाम/ महू
 – वर्तमान काल में शादी विवाह करने कराने वाले लाखो करोड़ों खर्च करके किए गए विवाह की तारीफ तो लोगो के मुंह से आपने सुनी होगी .. किंतु इस बात को कटाक्ष देते हुए रतलाम के एक दूल्हे और महू की दुल्हन ने अपना विवाह नए अंदाज में करके अपनी जिंदगी की शुरूवात को सविधान के अनुरूप लाया है रतलाम और महू के दूल्हे और दुल्हन ने अपना वैवाहिक जीवन सविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली में उनकी ही प्रतिमा के समक्ष जाकर शुरू किया गया यही नहीं इस जोड़े ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सविधान की किताब पर हाथ रखकर जीवन भर साथ जन्मों तक जीने का वचन भी लिया .. आज बात की जाए दूल्हे की तो उसका नाम आशीष बालोद्र है दूल्हा रतलाम के एक गरीब परिवार से होकर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में कार्य करता है और शासकीय जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम मेन अशोक बालोद्रा का बेटा है .ओर बात की जाए दुल्हन की तो वह महू बाबा साहेब आंबेडकर की नगरी में ही निवास करती है दुल्हन का नाम पिंकी पिता राजेश जैदीये है वर्तमान युग में शादी विवाह सिर्फ एक बन्धन बन कर रह जाता है किंतु इस जोड़े ने सविधान की किताब को साक्षी मान एक अनूठा बन्धन बनाया है और प्राप्त जानकारी अनुसार समाज में यह इस अंदाज में दूसरा विवाह रचाया है यह विवाह देख देश प्रदेश के समस्त समाजों में एक संदेश उत्पन्न हुआ है की किसी बन्धन को समाज में एक अनूठा बन्धन कैसे बनाया जा सकता है ...ताकि देश प्रदेश में ऐसे विवाहो को एक यादगार बनाया जा सके वर्तमान काल में कई कहावतें तो आप ने सुनी होगी किंतु यह कहावत भी आज सिद्ध करके इस जोड़े ने सिद्ध कर दिया है की जिंदगी की एक नई शुरूवात सविधान के साथ भी हो सकती है ..

दोनों के परिजन सामाजिक कुरीतियों से हट कर विवाह कराना चाहते थे 
प्राप्त जानकारी अनुसार रतलाम के दूल्हे आशीष ने बताया की वह और उनके परिजन वर्तमान काल में सामाजिक कुरीतियों से अलग हट कर विवाह करना चाहते थे ताकि उनके विवाह को यादगार बनाया जा सके दूल्हे आशीष और दुल्हन पिंकी का विवाह 28 नवंबर को बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म स्थली में हुआ है ...साथ ही साथ आशीष ओर पिंकी ने सभी बारातियों और परिजनो को सविधान के वचन के साथ साविधान के प्रति शपथ भी दिलाई…...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...