सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रेल्वे स्टेशन, प्लेटफार्म व ट्रेनों में चोरी करने वाला एक आदतन बदमाश थाना जीआरपी रतलाम की गिरफ्त में।

रेल्वे स्टेशन, प्लेटफार्म व ट्रेनों में चोरी करने वाला एक आदतन बदमाश थाना जीआरपी रतलाम की गिरफ्त में।


जितेंद्र वर्मा रतलाम  / रतलाम जीआरपी थाना प्रभारी की गम्भीरता से आदतन अपराधी को किया गिरफ्तार 
आरोपी से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म व ट्रेनों से चुरायें गये कुल 06 मोबाईल हेण्डसेट किमती 1,33,000रू के बरामद । आरोपी से पूछ-ताछ पर आधा दर्जन से भी अधिक चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया गया, आधा दर्जन मामलों में आरोपी को गिरफतार किया गया। आरोपी के विरूद्ध आधा दर्जन से भी अधिक अपराध पंजीबद्ध, नशे का आदि होने से करने लगा था चोरी की घटनाऐं पुलिस महानिरीक्षक रेल, श्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार एवं पुलिस अधीक्षक रेल निवेदिता गुप्ता निर्देश द्वारा रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म व ट्रेनों में हो रही लगातार चोरी की घटानाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल श्राकेश खाखा एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल श्री संतोष दमदोरिया को उक्त दिशा में प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया था, जो उप पुलिस अधीक्षक रेल के निर्देशन में थाना प्रभारी जीआरपी रतलाम व थाना स्टॉफ एवं आरपीएफ स्टॉफ का सहयोग लेते हुए एक टीम का गठन किया गया।
थाना प्रभारी जीआरपी रतलाम के नेतृत्व में थाना स्टॉफ व आरपीएफ स्टॉफ के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग व भ्रमण के दौरान घटना स्थल पार्सल ऑफिस के पास सरक्यूलेटिंग एरिया के बाहर रेल्वे स्टेशन रतलाम पर संदिग्ध व्यक्ति को एक थैली में चोरी के मोबाईल हेण्डसेट लिये पकड़ा जिससे पूछ-ताछ पर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म पर आने जाने वाले यात्री व ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाईल चोरी करना बताया जो ओरापी जय किशन कोरी पिता राजू कोरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारनी जिला बैतुल हॉल मुकाम वैद्य व्यास कॉलोनी म.न. 95 आर्शीवाद अस्पताल के पास, रतलाम से कुल 06 मोबाईल हेण्डसेट सेमसंग, रियल मी, रेड मी, ओपो, एप्पल, वन प्लस आदि कंपनी के मोबाईल किमती करीब 1,33,000रू के जप्त किये गये जो आरोपी के विरूद्ध इस्तगासा क्र. 1/23 धारा 41 (14) 102 जा.फौ. / 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से जप्त उक्त मोबाईल हेण्डसेट के संबंध में थाना जीआरपी रतलाम में अपराध क्र. 19/23, 26/23, 27/23 धारा 379 भादवि के अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये। • आरोपी जय किशन कोरी पिता राजू कोरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम सारनी

जिला बैतुल हॉल मुकाम वैद्य व्यास कॉलोनी मून. 95 आर्शीवाद अस्पताल के पास, रतलाम से पूछताछ पर थाने पर पंजीबद्ध मोबाईल चोरी व पर्स चोरी के संबंध में पंजीबद्ध अपराध क्र. 279/22 धारा 379, 411 भादवि एवं 4 / 23 धारा 3749 भादवि की घटना घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी का अपराधिक रिकार्ड होने से आरोपी के विरूद्ध आदतन अपराधी संबंधी कार्यवाही इस्तगासा क्र. 02/23 धारा 110 जा.फौ. अंतर्गत भी कार्यवाही की गई। आरोपी से अन्य घटनाक्रम व उसके साथियों के संबंध में पूछताछ व बरामदगी हेतु माननीय न्यायाल से एक दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया। आरोपी के विरुद्ध 07 मामलों में प्रभावी कार्यवाही की गई।

आरोपी के विरुद्ध उक्त मामलों के अलावा थाना औ.क्षे. रतलाम में अवैध हथियार के संबंध में अपराध क्र. 392/22 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध भी पंजीबद्ध है। आरोपी कक्षा 10वी तक पढ़ा-लिखा है और गलत संगत में पढ़कर नशा करने लगा था. नशे के लिये मोबाईल चोरी की घटनाएँ की गई है। आरोपी के द्वारा चोरी की घटना व मोबाईल खरीदने वाले अन्य संदेही लोगों के नामों का भी खुलासा किया गया है इस संबंध में पूछताछ कर संदेहियों की तलाश की कार्यवाही की जा रही है।

जितेन्द्र वर्मा 
प्रधान संपादक यूथ गरिमा रतलाम
9301813965

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...