सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

फोर लेन रोड रेल्वे ब्रीज नामली पर हुई लूट की घटना का पर्दाफाश

फोर लेन रोड रेल्वे ब्रीज नामली पर हुई लूट की घटना का पर्दाफाश
• घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 11.02.2023 को फरियादी अंकित पिता हरीश कुमार खरे उम्र 34 साल निवासी 36 टेलीफोन नगर रतलाम ने हमराह अपने दोस्त संजय पिता ओमप्रकाश पोरवा ल के थाना हाजिर होकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मै टेलीफोन नगर रतलाम में रहता हुँ एवं सेमसंग मोबाईल कंपनी में ब्रांडिंग डिपार्टमेंट में काम करता हैं। दिनांक 09.02.23 को मैं कंपनी के काम से नीमच गया था जो शाम को वापस जावरा आते समय मैंने मेरे साथी संजय पिता ओमप्रकाश जी पोरवाल निवासी समता सीटी रतलाम को साथ में लेकर मेरे दोस्त नरेन्द्र जी गेहलोत की होंडा साईन मोटर सायकिल क्रमांक MP. 43 EJ.3176 से वापस घर रतलाम जा रहे थे कि करीबन रात 08.35 बजे नामली रेलवे ब्रीज पर पहुँचे की पीछे से एक मोटर सायकिल पर तीन चार अज्ञात व्यक्ति आये ओर हमारी मोटर सायकिल के आगे आकर हमे रोका व एक व्यक्ति मुझे पकड़ लिया दूसरे व्यक्ति ने मेरे दोस्त संजय पोरवाल को पेट में चाकू से चोट पहुंचाकर बोले कि तुम्हारे पास जितने भी रुपये है निकालो तो ह घबरा गये व मेरे दोस्त संजय के जेब में रखे 2000/- रुपये व मेरा पर्स निकाल लिया जिसमें केवल एटीएम, पेन कार्ड आदि थे ले लिये व मेरा वीवो कंपनी का मोबाईल जिसमें जीओ की सीम नं. 7000349076 लगी थी को भी ले लिया एवं मेरी मोटर सायकिल की चाबी निकालकर भाग गये हम दोनों उस समय हम घबरा गये थे व सिविल हास्पिटल रतलाम जाकर संजय का ईलाज कराया बाद घर चले गये थे उन लोगो ने हमारे साथ चोट पहुँचा कर लूट की है जिनको सामने आने पर पहचान लुंगा । हम लोग बहुत डर गये थे इसलिये रिपोर्ट लिखाने नही आये । आज हमारे दोस्तो ने समझाया तो रिपोर्ट करने आया हूँ। जिसकी रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक - 36/2023 धारा 394,397 भादवि का कायम कर विवेचना में में लिया गया। सेवा

• वारदात का तरीका

हाईवे पर जाने वाले लोगो का पीछा करते हुए सुनसान जगह व अंधेरे का फायदा उठाकर लोगो के साथ चाकु मारकर लूट की घटना कारित करना

नाम आरोपी-

01. अर्जुन उर्फ मिथुन पिता गिरवर लाल यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन

02. किशन पिता कचरुलाल सोलंकी जाति बागरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपलिया बिछा थाना

घटिया जिला उज्जैन

03. महेश पिता बालाराम यादव जाति बागरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नांदेड थाना माकडोन जिला उज्जैन

• की गई कार्यवाही

श्रीमान पुलिस पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अभिषेक तिवारी(भा.पु.से.) के नेत्रत्व में, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री सुनिल पाटीदार (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी महोदय रतलाम ग्रामीण श्री संदीप कुमार निंगवाल (रा.पु.से.) द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाकर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, दौराने विवेचना घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर फरियादी के कथन लेख किये गये थाना माकडोन जिला उज्जैन के अपराध क्र 30/23 धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारशुदा आरोपीगण की सुचना मिलने पर उक्त आरोपीगण पर थाना हाजा के अपराध सदर में संदेह होने से थाना माकडोन टीम भेजकर हिकमतअमली से पुछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। जिनकी न्यायालय तराना जिला उज्जैन से फार्मल गिरफ्तारी की अनुमति ली जाकर आरोपीगण की गिरफ्तारी ली गई जो न्यायालय रतलाम से आरोपीगण का प्रोटक्शन वारंट जारी कराया जाकर फरियादी के साथ हुई लुट का मश्रुका 2000/- रुपये एवं ए.टी.एम., मोबाईल फोन आदि मश्रुका बरामद किया जावेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...