सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

बैठक में समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 2 पटवारियों को सस्पेंड किया,,

बैठक में समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 2 पटवारियों को सस्पेंड किया,,
राजस्व अधिकारी मात्र अफसर बनकर बैठे नहीं रहे जनता के काम करें
-

जितेंद्र वर्मा रतलाम/ 11 मार्च 2023/ राजस्व अधिकारी मात्र अफसर बनकर बैठे नहीं रहे, वे जनता के काम करें। राजस्व विभाग की छवि को धूमिल नहीं होने दें। हम जितना वेतन लेते हैं उसके साथ न्याय करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए। शनिवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अनुपस्थित पाए गए 2 पटवारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें भैंसा डाबर तथा दिवेल के पटवारी शामिल है। इसके साथ ही उनके राजस्व निरीक्षकों को शोकॉज नोटिस और 1-1 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए।

स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि पटवारियों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। आरओआर एंट्री कलेक्टर ने 2 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए। प्रथम प्रकाशन तथा आरओआर एंट्री आगामी 17 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस योजना में 2037 पट्टे वंटन के लिए तैयार हैं जो 17 मार्च तक वंटित कर दिए जाएंगे। नक्शा तरमीम की समीक्षा में सबसे कमजोर स्थिति रतलाम शहर की पाई गई जहां पर 41 हजार 295 नक्शा त्रुटि सुधार होना बाकी है। इसके अलावा जावरा तथा आलोट में भी पेंडेंसी बहुत ज्यादा पाई गई। 

कलेक्टर द्वारा पेंडेंसी निपटारे के लिए 17 मार्च की समय सीमा निर्धारित की गई। इस संदर्भ में कलेक्टर ने यह भी कहा कि बहुत अधिक पेंडेंसी का मतलब यही है कि पटवारी अपने कार्य में गड़बड़ी कर रहे हैं। नक्शा शुद्धीकरण की समीक्षा में भी कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी समीक्षा नहीं कर रहे हैं, इस कारण से पेंडेंसी ज्यादा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबी शिकायतों के निपटारे की समीक्षा कलेक्टर ने की। इस संबंध में रावटी तहसीलदार श्री रावत, बाजना तहसीलदार सुश्री रूपाली जैन तथा सैलाना तहसीलदार श्रीमती रावत तथा ताल तहसीलदार श्री मिश्रा द्वारा स्पीड के साथ किए जा रहे अच्छे कार्य की सराहना कलेक्टर ने की।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में उनके द्वारा मैदानी स्तर पर कार्यालयों के निरीक्षण किए जाएंगे, कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी। राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। सीमांकन, बटवारा कार्यों में जिला प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है। सीमांकन की वर्तमान रैंक तेरहवीं तथा बंटवारे की आठवीं है।

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के जिले में सफल क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। महिलाओं की केवाईसी बैंक खाता खोलना, समग्र आईडी में सुधार आदि के लिए दिशा निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवकाश पर प्रतिबंध है जिसको भी अवकाश पर जाना है उसका अवकाश मात्र कलेक्टर द्वारा ही स्वीकृत किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...