सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सराफा व्यापारी के साथ रावटी में हुई लूट का पुलिस नेकिया पर्दाफाश,,,, आरोपी शातिर बदमाश होकर पूर्व में भी कर चुके है कई वारदात को अंजाम,,,,

सराफा व्यापारी के साथ रावटी में हुई लूट का पुलिस ने
किया पर्दाफाश,,,, आरोपी शातिर बदमाश होकर पूर्व में भी कर चुके है कई वारदात को अंजाम,,,,

जितेंद्र वर्मा /रतलाम में बीते दिनों हुई रावटी क्षेत्र में लूट की चर्चा चल रही थी, जिसमे आज प्रेस कान्फ्रेस के जरिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने किया खुलासा l मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर इस गैैंग के चार सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी है और इनके विरुद्ध लूट और डकैती जैसे कई अपराध अलग अलग थानों पर दर्ज है। एसपी ने शातिर अपराधियों को पकडने वाली टीम के सदस्यों के लिए दस हजार रु. का नगद पुरस्कार घोषित किया है।
जिसमे दिनांक 27.02.2023 को फरियादी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी नामली द्वारा रिपोर्ट किया कि रावटी से रतलाम जाते समय उमर घाटा पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों द्वारा रोककर लट्टा से वार कर दो चाँदी के कड़े व एक जोड़ चाँदी की पायजेब तथा नगदी : 50,000/- रुपये एवं वीवो कम्पनी का स्क्रीनटच मोबाईल लुट करना बताया। जिस पर थाना रावटी पर अपराध क्र. 58/243 बारा 394,34 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया ,जिसमे विशेष टीम गटित की गई टीम द्वारा  लगातार प्रयास कर तकनीकी आधार पर व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही रमेश पिता रामचन्द्र वसुनिया निवास ग्राम छालकिया थाना कोतवाली झाबुआ एवं दिनेश पिता झितरा गुण्डिया निवासी नेगड़िया थाना कल्याणपुरा जिल झाबुआ से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर अपने साथी देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा निवासी आड़ापथ, रावटी व अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना में लूट करना स्वीकार किया और पूछताछ कर रामचन्द्र चरपोटा निवासी आड़ापथ व इसके साथी द्वारा घटना हेतु टारगेट को सिलेक्ट कर रमेश एवं दिनेश को खबर गई। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपिगणों से लुटा गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें जप्त की गई।

जप्त सामाग्री,,

1. दो चाँदी के कड़े कीमती - 35000/-रु.

2. दो चाँदी के पायजेब कीमती 5000/-रु

3. नगदी राशि 70,000/- रु.

4. घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मो.गाव एक डिलक्स मो.सा. कीमती 150000/-रू.

5. एक विवो कम्पनी का मोबाईल किमती 20,000/- रूपये

गिरफ्तार आरोपिगण-

1. रमेश पिता रामचन्द्र वसुनिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम छालकिया थाना कोतवाली झाबुआ 2. दिनेश पिता तिरा गुण्डिया उम्र 23 साधाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ

3. देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा उम्र 38 साल निवासी आडापथ थाना रावटी

सराहनीय भूमिका- उपरोक्त लूट की घटना की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक पी. आर. डावरे थाना  प्रभारी रावटी, उनि अमित शर्मा थाना प्रभारी शिवगढ, उनि रामसिंह खपेड, उनि जितेन्द्र चैहान प्रभारी सायबर सेल, सउनि विनोद कटारा, प्रआर.राहुल जाट (थाना नामली), प्रआर. शैलेन्द्रसिंह सोलंकी (थाना सरवन), हिमांशु यादव (थाना डीडी नगर), प्रआर मनीष ओझा, प्रआर. आतिश धानक, प्रआर. मनमोहन शर्मा (सायबर सेल), आर. विभुल भावसार (सायबर सेल), आर. महेश मईडा, आर रवि चंदेल, आर. शिवराम मौर्य, आर. अनिल अमलियार, आर. दैवेन्द्र गामड, आर. शादाब बेग,आर.देवेन्द्र शर्मा, सैनिक राहुल, की महत्वपूर्ण भूमिका रही, टीम को श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवेन्य द्वारा 10 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...