सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सूरज जाट ओर अन्य के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग। रतलाम ब्यूरो प्रमुख उपेंद्र पाटोदिया की कलम,,,,

सूरज जाट ओर अन्य के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग।
अखण्ड ज्ञान आश्रम भक्त मण्डल ने दिया एसपी को ज्ञापन

रतलाम ब्यूरो प्रमुख उपेंद्र पाटोदिया /सैलाना बस स्टैंड स्तिथ अखण्ड ज्ञान आश्रम में घटित घटना के मामले में सूरज जाट ओर अन्य के खिलाफ दर्ज प्रकरण की वापसी की मांग को लेकर आज अखण्ड ज्ञान आश्रम भक्त मण्डल सड़क पर उतर आया। भक्त मण्डल के सेकड़ो अनुयायियों ने रैली निकालकर एसपी को ज्ञापन दिया।
अखण्ड ज्ञान आश्रम के सेकड़ो अनुयायी आज शहीद चौक पर एकत्रित हुए। यहां से मौन जुलूस के रूप में एसपी आफिस पहुचे। यहां भक्त मण्डल की ओर से एक ज्ञापन एसपी अभिषेक तिवारी को दिया गया। ज्ञापन में बताया कि 18 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे की घटना के बाद आज 21 मार्च की शाम को एक झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण दर्ज करने से पुलिस की कार्यवाही पर ही गंभीर सवाल पैदा करता है।ज्ञापन में भक्त मण्डल ने बताया कि शिकायतकर्ता स्वामी देवस्वरूपनान्द द्वारा संतो ओर भक्तों को काफी परेशान किया जाता है।महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है। उक्त मामले में एक ज्ञापन पूर्व में 21 मार्च को एक ज्ञापन भी दिया गया जिसकी जांच अभी लंबित है। भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि देवस्वरूप आश्रम की गुरु परम्परा के विपरीत आचरण करता है।जिससे उनकी धर्मिक भावना आहत होती है। उसके द्वारा इस घटना पर 4 दिन बाद प्रकरण दर्ज करवाया गया है। जबकि जिन 5 अनुयायियों पर प्रकरण दर्ज किया गया उनमे से 3 अनुयायी उतर प्रदेश से दर्शनार्थ पधारे थे।भक्त मण्डल ने एसपी से मांग की की सूरज जाट तथा अन्य पर दर्ज प्रकरण का खत्मा किया जाए तथा देवस्वरूपनान्द पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने तथा आश्रम की मान्यता के विपरीत कार्य करने पर पुलिस प्रकरण दर्ज किया जाए। ज्ञापन का वाचन कु आयुषी सोनी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...