सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रतलाम पुलिस द्वारा लाखो रुपये के गुम मोबाईल तलाश कर धारको को लोटाये (अभियान के तहत अब तक करीब 01 करोड़ 44 लाख किमत के कुल 950 गुम मोबाईल बॉटें जा चुके है)

रतलाम पुलिस द्वारा लाखो रुपये के गुम मोबाईल तलाश कर धारको को लोटाये 
(अभियान के तहत अब तक करीब 01 करोड़ 44 लाख किमत के कुल 950 गुम मोबाईल बॉटें जा चुके है)




पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा लोगो के मोबाईल गुम होने से हुए आर्थिक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए गुम मोबाईल की बरामदगी हेतु एक विशेष अभियान अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है ।



अभियान के तहत दिनांक 27 अप्रैल 2023 को जिले में गुम हुए मोबाईल मे से 50 मोबाईल किमती करीब आठ लाख रूपयें के ट्रेस कर धारको को प्रदाय किये गये । जिले में गुम हुए मोबाईलों की जॉच करते अधिकांश मोबाईलों के गुम होने संबंधी तथ्य सामने आये है जिनकी सर्चिंग करने पर ये मोबाईल मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र आदी राज्यो के विभिन्न शहरो मे चलाना ज्ञात हुआ था । सभी मोबाईलो को अलग अलग स्थानो एवं व्यक्तियों से प्राप्त कर उनसे मोबाईल के बारे मे पूछने पर बताया गया कि मोबाईल उन्हें रोड या अन्य स्थान पर गिरा मिला एवं उक्त व्यक्तियो के द्वारा अज्ञानतावश उपयोग करना बताया एंव पुलिस जॉच में सहयोग किया जाने से भविष्य में गुम मोबाईल प्राप्त होने पर निकटम थाने पर जमा करवाने की समझाईश दी गई । बरामद सभी मोबाईलों में अधिकांश मोबईल सेमसंग, विवों, रियलमी, रेडमी, ओप्पों आदि कंपनियों के हैं । 
       अभियान के तहत गुम हुए मोबाईल बरामदगी में सायबर सेल के उप निरी. जितेन्द्र चौहान, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र.आर.मनमोहन शर्मा , प्र.आर. हिम्मतसिंह , आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर. राहुल पाटीदार, आर. तुषार, एंव थाना दिनदयाल नगर रतलाम के आरक्षक आशीष धानक एंव संदीप कुमावत ने विशेष सराहनीय कार्य किया है। उनके कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा टीम को 10,000 /- रूपयें के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है। 

      नोटः- यदि गुम हुआ मोबाईल किसी व्यक्ति को प्राप्त होता हैं और वह उक्त मोबाईल को ईमानदारी पूर्वक यदि पुलिस को सौपा जाता हैं तो उक्त व्यक्ति को उचित पुरूस्कार से पुरूस्कृत भी किया जावेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...