सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

महात्मा गांधी उद्यान रतलाम में अर्ध रात्रि को नगर निगम ने काट डाले 35 से 40 विशाल वृक्ष कांग्रेस ने किया विरोध निगम कमिश्नर पर हो एफआईआर,,,,

अर्ध रात्रि को नगर निगम ने काट डाले 35 से 40 विशाल वृक्ष,,

*प्रशासन ने रतलाम मे बेच डाला 70 साल पुराना महात्मा गांधी उद्यान*

अर्ध रात्रि को नगर निगम ने काट डाले 35 से 40 विशाल वृक्ष* 

निगम कमिश्नर पर फौजदारी प्रकरण दर्ज हो दिया आवेदन,






जितेन्द्र वर्मा रतलाम/ नगर निगम रतलाम के ठीक सामने 70 वर्षों से अधिक एक एकड़ में फैला हुआ महात्मा गांधी उद्यान को गोल्ड पार्क डेवलपर को बेच दिया गया । तथा उसके इशारों पर 35 से 40 विशाल वृक्षो को अर्ध रात्रि को काट दिया गया । प्रशासन गोल्ड पार्क डेवलपर की कठपुतली बना हुआ है । यह आरोप पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने लगाया ।
सकलेचा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि महात्मा गांधी उद्यान में 60 से अधिक विशाल हरे-भरे वृक्ष तथा 200 से अधिक पौधे लगे हुए हैं । उद्यान के चारों ओर बाउंड्री भी बनी हुई है । प्रशासन ने महात्मा गांधी उद्यान को गोल्ड पार्क डेवलपर समदड़िया ग्रुप को बेच दिया । जबकि उद्यान को किसी भी स्थिति में बेचा नहीं जा सकता है । यह गंभीर अपराधिक कार्य है ।
सकलेचा ने बताया कि 19 तारीख को रात्रि 11 बजे नगर निगम के कर्मचारीयो ने महात्मा गांधी उद्यान में 35 से 40 विशाल वृक्षो को , 150 फीट ऊंचे , जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है, काट डाला । एसपी को फोन लगाने के बाद सीएसपी महोदय आए लेकिन हमारे अनुरोध के बाद भी वृक्ष काटने वाले नगरनिगम के कर्मचारियों को पुलिस थाने ले जाकर यह पूछताछ करने का प्रयास नहीं किया कि किसके कहने से विशाल वृक्ष काटे जा रहे थे । सीएसपी को यह बताने पर भी , कि यह 70 वर्ष पुराना बगीचा है , इसे बेचा नहीं जा सकता है , और इसमें लगे हुए पेड़ों को किसी भी स्थिति में काटने की अनुमति देने की अधिकारिता किसी भी अधिकारी के पास नहीं है । अगर नगर निगम ने कोई अनुमति दी है , तो वह उस स्थान की दी होगी जो बगीचे के पीछे की ओर स्थित है । इसके बाद भी प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की ।

महात्मा गांधी उद्यान को बेचे जाने तथा उसमें विशाल वृक्ष को काटे जाने को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा तथा पर्यावरण कार्यकर्ता अदिति दवेसर ने पुलिस थाने में , नगर निगम कमिश्नर, सिटी इंजीनियर , उद्यान विभाग प्रभारी, गोल्ड पार्क के ठेकेदार तथा डेवलपर्स पर फौजदारी प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन दिया तथा कहा कि अगर 7 दिन में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया तो आन्दोलन किया जायगा , एवम न्यायालयीन कार्यवाही भी की जाएगी ।

इस अवसर पर राजीव रावत , पार्षद सलीम मोहम्मद बागबान, आदि सैकड़ों नागरिक गण उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...