सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

आईपीएल के मैचों मे रुपयों का दाव लगाकर सट्टा करने वाले पर थाना औ.क्षै. रतलाम की कार्यवाही*

*आईपीएल के मैचों मे रुपयों का दाव लगाकर सट्टा करने  वाले पर थाना औ.क्षै. रतलाम की कार्यवाही*


जितेंद्र वर्मा / रतलाम पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भापुसे) द्वारा जूँआ, सट्टा एवं अवैध कार्यों पर पुर्णत: प्रतिबंध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसमे थाना प्रभारी औ.क्षै. रतलाम राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबीर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की गई जिसमे दिनांक 17.04.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति सखी मार्केट के पास सायकल की दुकान के बरामदा में मोबाईल टीवी आदि की मदद से आईपीएल पर सट्टा चला रहा है । सूचना पर कार्यवाही हेतु  मुखबिर के बताये स्थान सखी मार्केट के पास सायकल की दुकान के बरामदा पहुचे जहाँ पर दबिश देने पर एक व्यक्ति एक तरफ से खुले बरामदे में मोबाईल व टेबलेट के जरिये सट्टा लिखता मिला। उसके पास में लगी टीवी पर आईपीईएल का मैच चल रहा था। उक्त संदिग्ध व्यक्ति से नाम पूछताछ करने पर अपना नाम आशीष कुंवर पिता फिरंगीलाल कुक्कड़ जाति आरोड़ा उम्र 39 साल निवासी प्रताप अपार्टमेंट प्रताप नगर जयपुर बताया .एवं मोबाईल पर क्रिकेट लाईव लाईन व जूम एप्लीकेशन पर मीटींग द्वारा भाव डायरी में उतारकर अवैध लाभ कमाने की बात स्वीकार । उक्त व्यक्ति का कृत्य 4 क  द्युत अधिनियम के तहत  कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष कुंवर पिता फिरंगीलाल कुक्कड़ जाति आरोड़ा उम्र 39 साल निवासी प्रताप अपार्टमेंट प्रताप नगर जयपुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 214/2023 धारा 4 क सट्टा एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी से सट्टा से संबंधित सामग्री जप्त की गई ।

आरोपी का पूर्ण ब्योराः-  01. आशीष कुंवर पिता फिरंगीलाल कुक्कड़ जाति आरोड़ा उम्र 39 साल   निवासी प्रताप अपार्टमेंट प्रताप नगर जयपुर ।

जप्त सामग्री का विवरणः-आरोपी आशीष कुंवर के कब्जे से अपराध मे प्रयुक्त *1.*एक क्राउन कंपनी की एलईडी टीवी व रिमोट, *2.* जिओ कंपनी का राउटर सेट, *3.* जिओ कंपनी का सेट अप बॉक्स व एडाप्टर व रिमोट एचडीएमआईकेबल, *4.* मोटोरोला कंपनी का टेबलेट, *5.* आईटेल कंपनी का एड्राईड फोन, *6.* वीवो कंपनी का एड्राईंड फोन , *7.* आप्पो कंपनी का एड्राईड फोन , *8.* एक्सटेंशन बॉक्स , *9.* एक नीले कवर पेज की डायरी व बाल पेन  जिस मे सट्टे का हिसाब लिखा है, जप्त किया गया ।
**★ सराहनीय भूमिकाः-* आरोपी के विरूद्ध की गई कार्यवाही मे निरी. श्री राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ.क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. पंकज राजपूत, प्रआर 899 गजेन्द्र शर्मा, प्रआर 802 धीरज गावड़े, आर 512 लाखनसिंह, आर 72 मोहन पाटीदार, आर 1005 अशोक सीनम, आर 828 संदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...