सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

आलोट कस्बे मे महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड करने वाले मनचले निकले शराब तस्कर एवं वाहन चोर*

आलोट कस्बे मे महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड करने वाले मनचले निकले शराब तस्कर एवं वाहन चोर*
(आलोट पुलिस ने बदमाशो को गिरफ्तार कर जप्त की अवैध शराब और मोटरसाईकिल)
    ब्यूरो चीफ़ जितेन्द् वर्मा / आलोट रिपोर्टर धर्मेंद्र शर्मा 

आलोट लम्बे समय से आलोट कस्बे मे शाम के समय मनचलो द्वारा महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड कर मोटरसायकिल से फरार हो जाने की शिकातयते प्राप्त होने लगी साथ ही इन घटनाओ के कारण क्षैत्र की जनता मे आक्रोश था। मनचलो द्वारा शाम के समय 

अंधेरे का फायदा उठाकर घटनाएं की जा रही थी जो की चिन्ताजनक थी। पुलिस अधीक्षक  रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भापुसे) द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए मनचलो की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। 

मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलोट शिवमंगलसिंह सेंगर के नेतृत्व मे थाने के बल से साथ टीम का गठन किया गया एवं सूचना तंत्र सक्रिय किया गया तथा छेडछाड किये जाने के स्थानो पर पुलिस के जवानो को सादी ड्रेस मे तैनात किया गया साथ ही पुलिस द्वारा क्षैत्र मे सघन चेंकिग की गई। पुलिस को जांच के दौरान विश्वस्नीय मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि क्षैत्र में महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड करने वाले हुलिये के बदमाश राजस्थान के तरफ शराब लेने गये है । पुलिस टीम ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त मनचलो की धरपकड़ हेतु राजस्थान आने जाने वाले मार्गो पर फोर्स को तैनात किया। पुलिस कार्यवाही के दौरान नागेश्वर उन्हेल फंटे आलोट पर सुनिल उर्फ प्रभुलाल गायरी एवं वाहिद खां मुलतानी दोनो निवासी विक्रमगढ पुलिस को पल्सर मोटरसाईकल से आते पकड़ा, उनके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराबमिली । दोनो से शराब कें संबंध में पूछते अवैध पाई जाने पर आरोपियो के कब्जे से जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर ओर भी शराब अपने घर मे रखी होना बताया जिन्हे साथ लेकर आरोपी सुनिल उर्फ प्रभुलाल के घर से दो प्लास्टिक की केनो मे कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की जाकर दोनो आरोपियो को थाने पर लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर बताया कि आरोपी के द्वारा मोबाईल पर अश्लील विडोयो देखकर कामुक उत्तेजित होकर मोटरसायिकल से पंचमविहार एवं शिवधाम कालोनी मे अंधेरा होते ही घुमने वाली महिलाओ एवं लडकियो से छेडछाड कर मोटर सायकिल से फरार हो जाना बताया । इसके साथ ही दिनांक 19.04 .2023 को भी महिला और लडकी के साथ छेडछाड करना बताया है । उक्त प्रकरणो मे आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है । दोनो आरोपी से पुछताछ करने पर छेडछाड की घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकिल वर्ष 2016 मे बांबे सेंटर के पास आलोट से चोरी करना बताया थाने का रिकार्ड देखते उक्त मोटर सायकिल गोपाल मीणा की चोरी होकर अपराध क्र.980/2016 धारा 379 भादवि की चोरी होना पाया गया है एवं एक अन्य मोटरसायकिल रामसिंह दरबार मे शादी समारोह से दिनांक जनवरी 2023 मे चोरी करना बताया जो मोटरसायकिल राकेश पोरवाल की होकर अपराध क्र.84/2023 धारा 379 भादवि की होना पाया गया है तथा उक्त मोटरसायकिल को खोलकर पुर्जो को अपने घर मे पलंग पेटी मे छिपाकर रखना बताया है । आरोपीगणो का पुलिस रिमांड प्राप्त कर बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी । आरोपीगणो से अन्य अपराधो एवं मोटरसायकिल चोरी के गैंग का खुलासा होने की संभावना है । इनकी आपराधिक प्रवृतियो पर अंकुश लगाने हेतु इनका हिस्ट्रीशीट फाईल तत्काल तैयार किया जा रहा है ।     

 गिरफ्तार आरोपी :- 
1.प्रभुलाल उर्फ सुनिल पिता मदनलाल चौहान जाति गायरी उम्र 30 साल निवासी विक्रमगढ थाना    
   आलोट जिला रतलाम
2. वाहिद पिता भुरे खां जाति मुलतानी मुसलमान उम्र 30 साल निवासी आलोट दरवाजा विक्रमगढ थान 
    आलोट जिला रतलाम
जप्त मश्रुका – 
1.07 पेटी अवैध प्लेन शराब किमती 28000 रुपये मय बजाज पल्सर मोटरसायकिल किमती एक लाख   
    एवं दो प्लास्टीक कि केन मे कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब किमती 6000
2.एक बिना नम्बर की एचएफ डिलक्स मोटरसायकिल किमती नब्बे हजार
3. एक बिना नम्बर की एचएल डिलक्स मोटरसायकिल किमती नब्बे हजार
सराहनीय कार्य :-  निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि एल.एन.गिरी, उनि जोरावरसिंह, उनि विष्णु वास्कले , उनि दिव्या पारासर ,सउनि के.एल.खेरवा,का.वा.प्र.आर.कमलेश भंडारी ,आर.राधेश्याम चौहान, शक्तिपालसिह सिसोदिया ,आदिल खान, धर्मेन्द्र यादव , सुगडसिंह ,शौकिनसिंह ,हरिशंकर ,कांतिलाल औहरिया , बाबुलाल , अंतिम , ओम रावत सैनिक शाहरुख , शकील

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...