सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

असली हिरो' के रूप में किया सम्मानित ग्राम माननखेडा में नाबालिक बालिका को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडाने के साहसिक कार्य करने पर कारवाई एवं दिव्यांग भंवरसिंह को

असली हिरो' के रूप में किया सम्मानित ग्राम माननखेडा में नाबालिक बालिका को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडाने के साहसिक कार्य करने पर कारवाई एवं दिव्यांग भंवरसिंह को 
*



जितेंद्र वर्मा रतलाम / दिनांक 01.05 2023 को रतलाम जिला के ग्राम माननखेडा में प्रातः करीब 09:00 बजे एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका जो कि शिवमंदिर जा रही थी। रास्ते में दो बदमाशो मोटरसायकल से वहा आये और बालिका से छेडखानी करने लगे एवं कुछ ही समय में वे लोग बालिका का अपहरण कर जबरजस्ती मोटर सायकल पर बैठाकर वहा से भागने लगे। अपहृत बालिका द्वारा शोर मचाने पर पास ही मंदिर में दर्शन कर रही कारीबाई पति गोपाल जी माली उम्र 45 साल निवासी माननखेडा शोर शराबा सुनकर वहा आई और अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से भिड़ गई और बालिका को बदमाशों से छुड़ाने का प्रयास करने लगी साथ ही कारीबाई ने मदद के लिये आवाज भी लगाई। 
कुछ ही देर में मौके पर एक दिव्यांग व्यक्ति भंवरसिंह पिता महादेव सिंह राजपूत उम्र 61 साल निवासी माननखेड़ा ,कारीबाई तथा भवरसिंह दोनो ने साहस का परिचय देकर अपहृत बालिका को बदमाशो के चंगुल से छुड़वाया इसके साथ ही आरोपियो को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। कारीबाई और दिव्यांग भंवरसिंह द्वारा एक नाबालिग बालिका को अपहरणकर्ताओं से बचाते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया है. जिसके कारण बालिका के साथ गंभीर घटना को होने से रोका गया है।

नाबालिग पिड़ीता की रिपोर्ट पर थाना रिंगनोद पर आरोपीगण संतोष पिता नरवरसिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम उगाई थाना पाली जिला ललितपुर (उ.प्र.) व सुशील उर्फ सुनील पिता देवीसिंह लोधी
उम्र 23 साल निवासी झीरया तालुका चीका थाना बेगमंज जिला रायसेन हालमुकाम 53 गली नं. 06 मुसाखेड़ी आलोक नगर थाना आजाद नगर इंदौर के विरूद्ध अप.क्र. 131/ 23 धारा 363,365,354,34 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से जप्त मोटरसाईकल की तलाशी लेते मोटरसाईकल पर बंधी जहरीली शराब से भरी एक प्लास्टिक की केन मिली जिसे भी जप्त किया गया बाद प्रकरण में धारा 49(ए) आबकारी अधिनियम का ईजाफा किया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा कारीबाई पति गोपाल जी माली उम्र 45 साल निवासी माननखेडा व दिव्यांग भंवरसिंह पिता महादेव सिंह राजपूत उम्र 61 साल निवासी माननखेड़ा के द्वारा किये गये। 
साहसिक कार्य हेतु असली हिरो सम्मान से सम्मानित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...