सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित किए जा रहे समर कैम्प के दौरान रखा गया कॅरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन*

👉 *पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित किए जा रहे समर कैम्प के दौरान रखा गया कॅरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन*
      
  👉  *शिविर मे पुलिस परिवार के बच्चों ने लिया भाग, पूछे सवाल, पुलिस अधीक्षक, एवं काउंसलर्स ने दिये जवाब*
         
      रिर्पोटर - जितेंद्र वर्मा रतलाम 

पुलिस महानिदेशक म.प्र.श्री सुधीर कुमार सक्सेना की पहल पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 6 से 20 साल उम्र के बालक बालिकाओं हेतु व्यक्तित्व विकास एवं खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस की समस्त इकाइयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रतलाम में भी पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में दिनांक 01 मई से 31 मई समर कैंप का आयोजन पुलिस लाइन रतलाम में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज बच्चों के लिए कॅरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम के सभाकक्ष मे किया गया।

रतलाम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में इकाई रतलाम में व्यक्तित्व विकास एवं खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के बालक / बालिकाओं हेतु समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। वही  पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने निर्देशन मे एवं सूबेदार श्रीमती मोनिका चौहान के नेतृत्व में दिनांक 10 मई 2023 को करियर मार्गदर्शन सेमिनार का भी आयोजन किया गया है।
   कॅरियर मार्गदर्शन मे पुलिस परिवार के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।  जिला पुलिस द्वारा आमंत्रित कॅरियर मार्गदर्शक अतिथियों एवं पुलिस अधीक्षक से बच्चों ने अपनी जिज्ञासा एवं स्वरूचि से संबंधित प्रश्न जिनमे संघ लोक सेवा आयोग, लोक सेवा आयोग, सिविल सेवा डॉक्टर, इंजीनियरिंग, बैंकिंग की तैयारी कर कॅरियर बनाने के लिए सवाल किये, जिनका जवाब बखूबी अधिकारियों एवं काउंसलरों ने देकर समाधान किया । साथ ही बच्चों को खेलों मे, बिजनेस करने, स्वरोजगार के क्षेत्र मे कॅरियर बनाने मे भी मार्गदर्शन दिया गया।
           कॅरियर मार्गदर्शन सेमिनार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बहुगुणा, करियर मार्गदर्शक अतिथि के रूप में  सौरभ गुर्जर प्राध्यापक आर्ट्स एंड साइंस महाविद्यालय रतलाम,  स्वाति पाठक प्राध्यापक आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज रतलाम, श्यामलाल प्रजापति अध्यापक उत्कृष्ठ विद्यालय रतलाम, अनुज ठाकुर कृषि विशेषज्ञ, सूबेदार मोनिका चौहान एवं पुलिस परिवारजन, लगभग 70 बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...