सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

जिओ कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति से की थी चोरी,, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार ,,,


जिओ कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति से की थी चोरी,, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार ,,, मोटरसाइकल सहित सभी सामाग्री जब्त 


   जितेंद्र वर्मा रतलाम / दिनांक 16.04.2023 को फरियादी अब्दुल करीम निवासी रेल नगर रतलाम ने थाने आकर रिपॉट कि मै मोबाईल टावर जिओ कंपनी पर सिस्को मशीन लगाने का काम करता हूँ। मेघनगर से अपनी मो.सा. डिस्कवर क्र.एम.पी. 43 डी. क्यू. 5568 से रतलाम आ रहा था, कि करीबन 12.00 बजे दिन की बात है लाल गुवाड़ी व कनेरी के बीच पुलिया पर मुझे पेशाब आया तो मैं अपनी मोटरसाइकल खड़ी कर मोटरसाइकल.मे चाबी लगी थी व मोटरसाइकल
पर एक काले रंग का बैग था जिसमे दो सिस्को कम्पनी की मशीन, दो मोबाईल, हेलमेट गाड़ी पर था। मैं जैसे ही पेशाब करके वापस आया तो दो अज्ञात व्यक्ति मेरी मो.सा. व सामान चोरी कर जाने लगे मैने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो उन्होने मुझे धक्का देकर गिरा दिया व हाथ मे पहने कड़े की मेरे सिर में मारी, जिससे मेरे सिर पर खून निकलने लगा। वह दोनो व्यक्ति मेरी मो.सा., दो मोबाईल रियालमी 10 प्रो वीवो वाय 53 और सामान चोरी कर भाग गये।
 जिस पर थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 221/ 23 धारा 382 भादवि का अंतर्गत पंजीबद्ध किया ,,



प्रभारी दीनदयाल नगर निरी दीपक मण्डलोई, के नेतृत्व में सायबर एवं थाने की टीम बनाकर आरोपियों की जानकारी जुटाई जिसमे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमे टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य मुखबीर से लगातार चर्चा एवं पुराने अपराधिक प्रति वाले अपराधियों की लगातार निगरानी कर साक्ष्य जुटाये गये। मुखबीर सूचना के आधार पर जिसके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भरत पिता कन्हैयालाल भाभर उ 23 साल निवासी सिमलापाडा, घोडाखेडा को राऊंडअप कर घटना में मोटरसाईकिल. डिस्कवर, एक लोहे का कड़ा, एक हेलमेट, दुसरे आरोपी रवि पिता सुखराम सिंगाड व 20 साल निवासी सिमलापाडा, घोडाखेडा, तिसरे आरोपी मनोज उर्फ पाटी उर्फ मनोर पिता शोभाराम निनामा, उ 30 साल निवासी घोडाखेडा, रतलाम जिन्हे तत्काल गांव सिमलापाडा, घोडाखेडा रतलाम से गिरफ्तार किया जाकर फरियादी कि मोटरसाइकिल, दो सिस्को कम्पनी की मशीन, दो मोबाईल, हेलमेट बरामद किये गये।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. भरत पिता कन्हैयालाल भाभर 3 23 साल निवासी सिमलापाडा, घोडाखेडा रतलाम
2. रवि पिता सुखराम सिंगाड उ 20 साल निवासी सिमलापाडा, घोडाखेडा, रतलाम
3. मनोज उर्फ पाटी उर्फ मनोर पिता शोभाराम निनामा, उ 30 साल निवासी घोडाखेडा,

रतलाम

बरामद माल :-

01- एक मोटरसाइकिल डिस्कवर MP43DQ5568 किमती 80000 रुपये 02 दो सिस्को कंपनी की मशीन मोबाईल टावर पर लगने वाली किमती 300000 रुपये

03- दो मोबाईल रीयलमी टेन प्रो व वीवो वाय 53 किमती 32000 रुपये

04 एक हेलमेट किमती 300 रुपये 05 घटना में उपयोग की गई एक ग्लेमर मोटरसाइकिल MP43EL560 किमती 90000 रुपये 06-घटना में उपयोग किया एक लोहे का कड़ा किमती 30 रुपये

सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य में 
निरी दीपक मण्डलोई, 
उनि शांतिलाल चौहान, सउनि प्रकाश रत्नोतिया, सउनि प्यारसिंह अलावे, प्र आर 562 जितेन्द्र सिंह गौड़ प्र आर 511 जयेन्द्र सिंह राठौर, प्र आर 159 शमसुद्दीन शेख, प्र आर 577 मनोज पांडेय, प्र. आर. 338 नवीन पटेल आर. 961 रोशन राठौर, आर. 1132 पवन जाट, आर.264 देवीसिह, आर. 962 राकेश डांगी, आर. 232 मनीष परिहार, आर. 218 विपुल भावसार, साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...