सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

जनसामान्य की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर लगाम एवं संवेदनशील क्षेत्रों के पर निगरानी के लिए रतलाम पुलिस ने निकाला मार्च फ्लैग






बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाने के लिए,शहर में शांति बनाने और जनसामान्य की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर लगाम एवं संवेदनशील क्षेत्रों के पर निगरानी के लिए रतलाम पुलिस ने निकाला मार्च फ्लैग,,
रतलाम जितेंद्र वर्मा /
फ्लैग मार्च की शुरुआत पुराने कन्ट्रोल रूम से प्रारंभ होकर पोलोग्राउंड, कॉन्वेंट तिराहा, आनंद कॉलोनी, काजी हाउस से कुरेशी मंडी, मोचीपुरा, सूरजपोर, महलवाड़ा के पीछे होकर डालुमोदि बाजार, घास बजार, रानीजी का मन्दिर, शहीद चौक, सुभाष नगर, बाजना बस स्टैण्ड, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर चमारिया नाका पर खत्म हुई,

मुख्यमंत्री एवं पुलिस मुख्यलय के निर्देशानुसार रतलाम जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम के नेतृत्व में रतलाम शहर व जिले के थानो में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बनाए रखने व कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की महत्ता को बनाए रखने हेतु मध्यप्रदेश में सभी मैदानी अधिकारियो को अपने अपने क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त करने के संबंध में निर्देशित किया गया था। निर्देशों के पालन में आज दिनांक 06 मई, 2023 (शनिवार) को शाम 6 बजे से 8 बजे रतलाम शहर में पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में रतलाम शहर एवं जिले के समस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। रतलाम शहर के फ्लैग मार्च के में पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज  मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम  सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में रतलाम के साथ साथ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम  सुनील पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  हेमंत चौहान, डीएसपी ट्राफिक श्री अनिल राय एवम् शहर के समस्त थाना चौकी प्रभारी व पुलिस बल मौजूद था।
 रतलाम शहर में फ्लैग मार्च कन्ट्रोल रूम से प्रारंभ होकर पोलोग्राउंड, कॉन्वेंट तिराहा, आनंद कॉलोनी, काजी हाउस से कुरेशी मंडी, मोचीपुरा, सूरजपोर, महलवाड़ा के पीछे होकर डालुमोदि बाजार, घास बजार, रानीजी का मन्दिर, शहीद चौक होकर सुभाष नगर पर खत्म हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा नगर वासियों से चर्चा भी की गई और समस्याओं के बारे में जाना। रतलाम शहर के आलावा जिले के समस्त समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना एवम चौकी प्रभारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र के व्यस्त एवम संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...