सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

थाना माणकचौक रतलाम व्दारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी.ड्रग्स की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही*

*थाना माणकचौक रतलाम व्दारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी.ड्रग्स की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व मे गठित टीम को एक आर 15 लाल रंग की बीना नम्बर की मोटर सायकल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ एम.डी ड्रग्स का परिवहन कर ले जाने कि सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान करमदी तरफ से गुलाबशाह की दरगाह वाले रास्ते से रतलाम तरफ आने वाले है । सूचना पर गुलाबशाह दरगाह के आगे करमंदी मथुरी रतलाम तिराहा पर नाकाबन्दी की गयी जहां ग्राम करमदी तरफ से एक बिना नम्बर की मोटर सायकल आते दिखी जिस पर दो व्यक्ति बेठे थे , नाकाबन्दी कर रोका तथा मोटर सायकल चालक हयात एहमद पिता जमील एहमद उम्र 29 साल निवासी वावडी के पास अशोक नगर रतलाम को पकड़ा तथा पिछे बेठे व्यक्ति असलम पिता मोहम्मद शरीफ कुरैशी उम्र 21 साल निवासी 41 हाट रोड नयापुरा रतलाम को पकड़ा वाहन चालक हयात को चैक करते उसकी जींस पेन्ट के दाहिनी जैब मे से मटमेला सफेद रंग का पावडरनुमा एमडी मादक पदार्थ पाया गया । मोटर सायकल के पिछे बेठे व्यक्ति असलम को चैक करते उसकी जींस पेन्ट के बांयी जैब मे से मटमेला सफेद रंग का पावडरनुमा एमडी मादक पदार्थ पाया गया जिसे मौके पर दोनो आरोपीगंणो से उक्त मटमेला सफेद रंग का पावडरनुमा एम.डी. मादक पदार्थ जप्त कर कार्यवाही कर आरोपीगंणो को गिरफ्तार किया गया तथा थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 514/14.09.23 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपीगंण हयात एहमद एवं असलम कुरैशी से मादक पदार्थ किससे खरीदने के बारे मे पुछते आदिल नि.हसनपालिया से खरिदना बताया जिसकी तलाशी जारी हे, दौराने विवेचना दौनो आरोपीगंणो को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी ।

*जप्त मश्रुका*---- 4.00 ग्राम एमडी ड्रग किमती करीबन 40,000/- हजार रुपये एक बिना नम्बर की आर-15 मोटर साईकिल लाल रंग की किमती 1,50,000/- हजार रुपये कुल किमत 1,90,000/- हजार रुपये
*गिरफ्तार आरोपी*- 
1.असलम पिता मोहम्मद शरीफ कुरैशी उम्र 21 साल निवासी 41 हाट रोड नयापुरा रतलाम      

2.हयात एहमद पिता जमील एहमद उम्र 29 साल निवासी वावडी के पास अशोक नगर रतलाम 
फरार आरोपीः- आदिल नि.हसनपालिया

*सरहानीय भूमिका* 
निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम , उनि.प्रवीण वास्कले ,सउनि शिवनाथ सिंह राठौर , कार्य.प्र.आर.373 नारायण सिंह जादोन, आर.795 संदीपसिंह भदोरिया, आर.665 सुधीरसिह, आर.936 संजयसिंह कुशवाह ,आर.532 संजय सोनावा , थाना माणकचौक रतलाम ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...