सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

आलोट क्षेत्र में लूट करने आए कंजर को ग्रामवासियों ने पकड़ा, भागने के प्रयास में गिरने से हाथ पैर में लगी चोट

आलोट क्षेत्र में लूट करने आए कंजर को ग्रामवासियों ने पकड़ा, भागने के प्रयास में गिरने से हाथ पैर में लगी चोट*

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आदतन अपराधी पर 5000 रुपए का घोषित था ईनाम*
           //पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा आलोट//

रतलाम जिले के आलोट तहसील में   दिनांक 12.12.23 की शाम करीब 07.00 बजे की थुरिया निवासी जुझार गायरी घर के बाहर बंधी भेंस का दुध निकाल रहा था तभी अरनिया कंजर डेरा के काला उर्फ कालु उर्फ शंभु पिता हडमत कंजर तथा उसका साथी दोनो बिना नम्बर की डिलक्स मो. सा. से आये तथा जुझार गायरी की जेब से मोबाईल तथा जेब मे रखे 1500 रु. जबरन निकाल लिये जुझार के चिल्लाने पर काला उर्फ कालु उर्फ शंभु व उसका साथी मोटरसाईकील से भागने लगे तभी आवाज सुनकर जुझार के भाई रमेश गायरी व भतीजा सुनिल गायरी आ गये जिनकी मदद से कंजरो को रोकने का प्रयास किया तो एक आरोपी मो. सा. से कुदकर भाग गया तथा अन्य कालु कंजर मो. सा. सहित नीचे गिर गया जिसे जुझार व उनके भाई ने पकड लिया। मोटर सायिकल से गिरने पर कालु कंजर को हाथ पैर व शरीर पर चोटे आयी। घटना की सूचना पर आलोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुचकर गांव थुरिया से लूट के आरोपी काला उर्फ कालु उर्फ शंभु पिता हड़मत कंजर उम्र 23 साल निवासी अरनिया कंजर डेरा थाना नागेश्वर उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपी कंजर के विरुद्ध थाना आलोट पर अप.क्र.874/23 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
         आरोपी लूट, चोरी, अवैध हथियार, हफ्ता वसूली का आदतन अपराधी होकर वारंटी था । कंजर की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा पुर्व से पांच हजार रुपये ईनाम घोषित किया गया था। 

*गिरफ्तारी आरोपी :*
काला उर्फ कालु उर्फ शंभु पिता हड़मत कंजर उम्र 23 साल निवासी अरनिया कंजर डेरा थाना नागेश्वर उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान

*आपराधिक रिकार्ड –* 1.थाना आलोट पर अप.क्र.660/17 धारा 327,506,34 भादवि 
2. अप.क्र 649/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट
3. अप.क्र.874/23 धारा 392 भादवि

*सराहनीय कार्य :-* उप निरीक्षक जोरावरसिंह, उनि मनोज पाटीदार ,उनि कुलदीप डाबी सउनि के.एल. खेरवा,सउनि विष्णुलाल लौहार ,आर.बाबुलाल मालवीय ,अंकित काला,शक्तिपालसिंह ,धीरजसिंह,जीवन, ईश्वरसिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...