सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

/थर्टी फर्स्ट पर शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर रतलाम पुलिस करेगी कार्यवाही//*

*//थर्टी फर्स्ट पर शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर रतलाम पुलिस करेगी कार्यवाही//*




 पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को साल के आखिरी दिन तथा नववर्ष पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नववर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने एवम आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित करवाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए।
 
1. 31 दिसंबर को शहर के प्रत्येक मुख्य मार्गो, चौराहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
2.शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
3. यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। तेज गति से वाहन चलाने, तीन सवारी दोपहिया चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
4. असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी रखी जायेगी।
5. आम जनता अपने परिवार के साथ नववर्ष मनायेगे परंतु  किसी भी प्रकार से अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले, लाउड स्पीकर का निर्धारित सीमा से तेज आवाज में बजाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
6. सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
7.सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण पर रहेंगे।
            नव वर्ष का जश्न मनाने पर पुलिस द्वारा कोई पाबंदी नहीं है परंतु अवैधानिक कार्यवाही का हिस्सा बनने, हुडदंग करने वालो, शराब पीकर वाहन चलाने वालो, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...