सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने किया लूट का खुलासा, लूट के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने किया लूट का खुलासा, लूट के माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

थाना दीनदयाल नगर रतलाम मे ग्राम सागोद में महिला से सोने के टाप्स व चांदी के पायजब दिनांक 12.02.2024 को अज्ञात आरोपियो व्दारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिस पर से थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 392 भादवि पंजीबध्द कर विवेजना मे लिया गया। अज्ञात आरोपियो की पतारसी व लूट किये गये माल मश्रूका की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा तत्काल पतारसी हेतु निर्देशित किया गया इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर रतलाम।  थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिह गडरिया के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर रतलाम की टीम बनाकर अज्ञात  आरोपियो की पतारसी मे लगाया गया। 

संक्षिप्त विवरणः अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज व मुखबिर तंत्र के मदद से अज्ञात आरोपियो के बारे में पता लगाया घटना मे सम्मिलित दो संदेही व्यक्तियो से पूछताछ करते संदेही व्यक्ति चिंटू पिता सुरेश भाट उम्र 28 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम व जितेन्द्र पिता सुरेश भाट उम्र 25 साल नि. बजरंग नगर रतलाम ने घटना करना स्वीकार किया जिस पर से दोनो उक्त आरिपयो को गिरफ्तार कर उनसे लूट किया मश्रूका एक जोड सोने के टाप्स कीमती 36000 रुपये के जप्त किये गये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल भी जप्त की गयी है। प्रकरण मे दो सहयोगी आरोपी फरार है । प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपियो को माननीय न्यायालय रतलाम के समक्ष पेश किया जावेगा।  

*गिरफ्तार आरोपी*
1. चिंटू पिता सुरेश भाट उम्र 28 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम  
2. जितेन्द्र पिता सुरेश भाट उम्र 25 साल नि. बजरंग नगर रतलाम

*आपराधिक रिकार्ड *
1. चिंटू पिता सुरेश भाट उम्र 28 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम 

01.702/17 थाना स्टेसन रोड 294,323,506,34 भादवि 


2. जितेन्द्र पिता सुरेश भाट उम्र 25 साल नि. बजरंग नगर रतलाम

01. 702/17 थाना स्टेशन रोड रतलाम 294,323,506,34 भादवि 

02. 217/20 थाना स्टेशन रोड रतलाम 
34(2)आब. अधि.


*फरार आरोपी*
1. गजानन्द पिता नानूराम भाट निवासी बजरंग नगर रतलाम  
2. धर्मेन्द्र पिता गोवर्धन भाट नि. ग्राम दलौदा जिला मंदसौर 
 
*जप्त मश्रुका-*
01.सीडी डीलक्स मोटरसाईकिल क्रमांक MP43ZD6007
02.दो सोने के कान के टाप्स कीमती करीबन 36000/- रुपये।    

सराहनीय भूमिका-उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी दीनदयाल नगर श्री सुरेन्द्र सिह गडरिया, सउनि के. एल. रजक, प्र.आर.338 नवीन पटेल, प्र.आर.148 मानसिह सौलंकी, प्र. आर. 589 अंकलेश्वर पाटीदार, प्र. आऱ 24 जगदीश दायमा, आर.788 दीपकसिंह,आर. 621 धीरज यादव, आर 1009 सुनिल राठौड, आर 1168 नरेन्द्र मुनिया, आर. 961 रोशनलाल राठौर, आर 478 संदीप कुमावत, आर 321 टीकमसिह, आऱ 702 जितेन्द्र शक्तावत, तथा सायबर सेल रतलाम के प्र.आर. मनमोहनसिंह एवं थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...