सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

//थाना माणकचौक अंतर्गत मालीकुआं क्षेत्र में चाकूबाजी घटना में शामिल एक और बदमाश हितेश उर्फ भय्यु को किया गिरफ्तार//*


*//थाना माणकचौक अंतर्गत मालीकुआं क्षेत्र में चाकूबाजी घटना में शामिल एक और बदमाश हितेश उर्फ भय्यु को किया गिरफ्तार//*

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 16.12.24 को शाम 07 बजे मालीकुआ क्षेत्र मे भोला उर्फ मोनू पाटीदार अपने साथियों के साथ मोबाईल चलाते हुए बीच सड़क पर कार चला रहा था। जिसे साईड मे चलाने की बात को लेकर विवाद करते हुए आरोपीगणो भोला पाटीदार एवं उसके साथीयो भय्यू उर्फ हितेश, पवन उर्फ काला, तथा अन्य द्वारा फरियादी एवं उसके साथीयो के साथ चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहूंचाई गयी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक पर अपराध.क्र.674/24 धारा 296,115(2),118(1),109(1),351(2),3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । 
*पुलिस कार्यवाही का विवरण–* घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा चाकूबाजी करने वाले आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। आदतन बदमाश भोला उर्फ मोनु पाटीदार द्वारा रतलाम विरुद्ध एन.एस.ए की कार्यवाही कर जेल भेजा गया। चाकूबाजी की घटना में शामिल भोला के अन्य साथियों की तलाश करते हितेश उर्फ भय्यु पिता सीताराम साहु निवासी राजीव नगर रतलाम थाना औ.क्षेत्र रतलाम को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपी पवन उर्फ काला नि.हरीजन बस्ती रतलाम थाना माणकचौक रतलाम की तलाश जारी है । 

*गिरफ्तार आरोपी-* 01 हितेश उर्फ भय्यु उर्फ कालियाँ पिता सीताराम साहु उम्र 33 वर्ष निवासी 72 राजीव नगर रतलाम थाना औ.क्षेत्र रतलाम

*सरहानीय भूमिकाः-* निरी.सुरेन्द्रसिंह गाडरिया थाना प्रभारी ,कार्य.उनि ए.पी.सींह , उनि प्रविण वास्कले , , सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, सउनि.छोटेलाल यादव , प्रआर.373 नारायंण सिंह , प्रआर.416 दिलीपसिंह रावत , प्रआर.641 विकास बोरासी , आर.68 चन्दरमार्को , आर.156 अरिओम अकोदिया , आर. 875 रणवीर सिंह , आर. 319 गोविंद गेहलोद , प्रआर.813 अमीचंद सिगारे , माणकचौक रतलाम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...