सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सूर्य ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या होता है सूतक पण्डित श्री बिट्टू शर्मा

सूर्य ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या होता है सूतक पण्डित श्री बिट्टू शर्मा 
पंडित श्रीं बिट्टू शर्मा ( छोटे गुरु जी )कार्तिक माह के अमावस्या यानी दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को साल का दूसरा खंड सूर्य ग्रहण लग रहा है, जिसका असर पूरे भारत में पूर्ण रूप से देखने को मिलेगा. यह सूर्य ग्रहण कुल 04 घंटे 03 मिनट का होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है. काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य की मानें तो सूर्य ग्रहण के सूतक काल के दौरान सभी प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इतना ही नहीं सूतक काल में हमारे दैनिक दिनचर्या के भी कुछ कार्य वर्जित होते हैं. आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है सूतक काल और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए.

कब से लगेगा सूतक  
पंडित श्री बिट्टू शर्मा के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले लग जाता है. 25 अक्टूबर को ग्रहण दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड से शुरू होगा, जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में करीब 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा, जो शाम 06 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक सुबह करीब 04 बजकर 21 मिनट लग जाएगा. सूतक काल सूर्यास्त के बाद खत्म हो जाएगा.

सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम

सूर्य ग्रहण का सूतक न तो भोजन बनाएं और न ही पहले का बना हुआ खाएं.
सूर्य ग्रहण से पहले ही खाने पीने वाले वस्तुओं में तुलसी का पत्ता डालकर और जिस पात्र में रखा है उसमें गाय का गोबर लगाकर रख दें.
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें, वे ग्रहण काल के दौरान न तो सोएं और न ही कुछ खाएं. इस दौरान गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें.
सूतक काल के दौरान घर के मंदिर में देवी-देवाताओं की प्रतिमाओं को ढक कर रखें. इस दौरान पूजा पाठ बिल्कुल न करें.
सूर्य ग्रहण के समय यानी 04 बजकर 29 मिनट से सूर्यास्त तक यदि संभव हो तो शौच न करें.
सूर्य ग्रहण का समय अशुभ माना जाता है ऐसे में इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें.
सूर्य ग्रहण के दौरान न तो सोएं और न ही यात्रा करें.

सूर्य ग्रहण में इन लोगों को छूट

सूर्य ग्रहण के सूतक के दौरान उपरोक्त सभी कार्य वर्जित है. हालांकि बाल, वृद्धि और रोगी के लिए यह नियम मान्य नहीं है. साथ ही जिन लोगों के अंदर ये सब सहम करने की क्षमता नहीं है वो लोग खाना पीना कर सकते हैं. ग्रहण काल के टाइम यदि संभव हो तो खाने पीने से परहेज करें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...