सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव विभागीय पदोन्नति समिति की 25 नवंबर को होगी बैठक, जिसमे कुल 31 आईपीएस अफसरों की पदोन्नति पर होगा निर्णय,,,,

मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव विभागीय पदोन्नति समिति की 25 नवंबर को होगी बैठक, जिसमे कुल 31 आईपीएस अफसरों की पदोन्नति पर होगा निर्णय,,,,
जितेंद्र वर्मा भोपाल/ मध्यप्रदेश में पदोन्नति की राह देख रहे एमपी कैडर के आईपीएस (IPS) के लिए अच्छी खबर है। कल शुक्रवार को विभागीय पदोन्नति समिति की बड़ी बैठक होगी। बैठक में 31 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर निर्णय होगा।
1998 बैच के तीन आईजी को एडीजी (ADG) 2005 बैच के दो डीआईजी (DIG) को आईजी (IG) 2009 के 13 एसपी (SP) सहित 26 आईपीएस (IPS) अधिकारियों को डीआईजी (DIG) के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी को प्रवर श्रेणी वेतनमान देने का निर्णय लिया जाएगा।
कल मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक के बाद मैदानी स्तर पर बड़ा फेरबदल होगा। गृह विभाग ने तबादलों को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस महीने के अंत या दिसम्बर की शुरुआत में एसपी, डीआईजी और आईजी बदले जाएंगे। जिसमे म.प्र. में पदोन्नत होंगे आइपीएस, 13 एसपी बनेंगे डीआइजी, 25 नवंबर को होगी डीपीसी*
मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदोन्न्ति को लेकर डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक 25 नवंबर को होनी हे जिसमे मुख्य सचिव की अध्यक्षता और अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी की सदस्यता में होने वाली इस बैठक में 31 आइपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर निर्णय होगा। 1998 बैच के तीन आइजी को एडीजी, 2005 बैच के दो डीआइजी को आइजी, 2009 बैच के 13 एसपी सहित 26 आइपीएस अधिकारियों को डीआइजी के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। वहीं 2010 बैच के 23 आइपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान देने का निर्णय बैठक में लिया जाएगा। 2005 बैच के दो अधिकारियों में डीआइजी रतलाम सुशांत कुमार सक्सेना और डीआइजी काउंटर इटेलिजेंस पीएचक्यू आशीष एम फिल को आइजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
*1998 बैच के तीन अधिकारी होंगे पदोन्नत*
1998 बैच के तीन आइपीएस अधिकारियों में पुलिस मुख्यालय में आइजी एडमिशन विवेक शर्मा, पुलिस मुख्यालय में एंटी नक्सल आपरेशन के आइजी शाजिद फरीद शापू और सीआरपीएफ नई दिल्ली में पदस्थ आइजी अंशुमान यादव को एडीजी के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण अंशुमान यादव को फिलहाल पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सकेगा। मध्य प्रदेश में वापसी पर उन्हें एडीजी पदस्थ किया जाएगा।
*2009 बैच के 13 आइपीएस बनेंगे डीआइजी*
2009 बैच के 26 आइपीएस अधिकारियों में 13 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल है। यह अधिकारी एसपी से डीआइजी के पद पर पदोन्नत होंगे। 13 एसपी में तरूण नायक सागर, नवनीत भशीन रीवा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव सीधी, मोनिका शुक्ला विदिशा, सुनील कुमार जैन कटनी, अवधेश गोस्वमी राजगढ़, डालूराम तेनीवार दमोह, अमित सांघी ग्वालियर, तुषारकांत विद्यार्थी निवाड़ी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला उज्जैन, बिरेंद्र कुमार सिंह सिंगरौली और एसपी टीकमगढ़ प्रशांत खरे डीआइजी के पद पर पदोन्न्त होंगे। इसके अलावा कमाटेंड 6वीं बटालियन जबलपुर, रूडोल्फ अल्वारेस, एआइजी रेडियो भोपाल अमित सिंह, डायरेक्टर एफएसएल पीएचक्यू शशिकांत शुक्ला, एआइजी एकाउंट पीएचक्यू संतोष सिंह गौर, एआइजी प्रोविजन पीएचक्यू सुनील कुमार पांडेय, कमाडेंट पहली बटालियन और आरएपीटीसी इंदौर ओम प्रकाश त्रिपाठी, एआइजी एसटीएफ पीएचक्यू मनोज कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर यातायात इंदौर महेश चंद्र जैन, कमाडेंट 32वीं बटालियन उज्जैन सविता सोहाने, कमाडेंट 29वीं बटालियन दतिया मनोज कुमार श्रीवास्तव, कमाडेंट 18वीं बटालियन शिवपुरी अनिता मालवीय, कमाडेंट 9वीं बटालियन रीवा साकेत प्रकाश पांडेय और कमाडेंट 7वीं बटालियन भोपाल अतुल सिंह शामिल है।
*डीपीसी के बाद मैदानी स्तर पर होगा फेरबदल*
आइपीएस अधिकारियों की डीपीसी के बाद मध्य प्रदेश में मैदानी स्तर पर बड़ा फेरबदल किया जाएगा। गृह विभाग ने तबादले को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस माह के अंत तक या दिसंबर माह की शुरूआत में एसपी, डीआइजी और आइजी बदले जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आइपीएस अधिकारियों को जोन और जिलों की कमान सौंपी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...