सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

प्रदेश के 2 बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर की पदस्थापना हो सकती है।



प्रदेश के 2 बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर की पदस्थापना हो सकती है।


जितेन्द्र वर्मा क्राइम रिपोर्टर रतलाम 
9301813965

भोपाल मध्यप्रदेश/ प्रदेश के दोनों बड़े शहरों भोपाल और इंदौर में जल्दी ही नए पुलिस कमिश्नर की पदस्थापना की जाएगी। इसके साथ ही जबलपुर ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के अलावा करीब डेढ़ दर्जन जिलों में नए पुलिस कप्तान की सूची भी लगभग तैयार है। यह नियुक्तियां नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए की जाएंगी। अभी जो सूची तैयार की जा रही है उसमें आईपीएस अफसरों की पूर्व कि नियुक्तियों और उनके सर्विस रिकॉर्ड पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। सरकार और जनता के बीच उनकी छवि इसका बड़ा पैमाना है। अफसरों की नियुक्ति फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। 20 से 22 जनवरी तक मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना डीजीपी आईजीपी कान्फ्रेंस के लिए बाहर है इसके बाद 26 जनवरी का आयोजन है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जनवरी के बाद डीजीपी के साथ आईपीएस की ट्रांसफर सूची को लेकर फाइनल डिस्कशन करेंगे।भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इसकी स्वीकृति मांगी है। हालांकि उन्हें इसकी स्वीकृति नहीं मिली है सरकार उन्हें इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाने पर भी विचार कर रही है। सरकार उनकी तरह साफ-सुथरी छवि के अफसर की तलाश में है। इसी तरह इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को भी 2 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में उनका उत्तराधिकारी भी ढूंढा जा रहा है। इसके लिए आईजी और एडीजी रैंक के आधा दर्जन नामों पर विचार चल रहा है।
इंदौर में एसएसपी और प्रमोशन के बाद कमिश्नर रहे हरिनारायण चारी मिश्रा को भोपाल पुलिस कमिश्नर या उज्जैन रेंज का आईजी बनाए जाने की चर्चा है। मिश्रा की इमेज आम जनता से लेकर सरकार के बीच काफी अच्छी है। उनका अभी तक का कैरियर साफ सुथरा है।यदि मिश्रा को उज्जैन भेजा जाता है तो वहां तैनात रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह को भोपाल य इंदौर में से किसी एक बड़े शहर में पुलिस कमिश्नर बनने का मौका मिल सकता है। वह भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में भी एसपी और एसएसपी रह चुके हैं। उन्हे भी सरकार का पसंदीदा अवसर माना जाता है। इन दोनों के अलावा डॉ आशीष, रवि कुमार गुप्ता, अभय सिंह और इरशाद वली के नाम भी चर्चा में है। भोपाल कमिश्नर सिस्टम में एक और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर इसमें फेरबदल में मिल सकता है।कमिश्नर सिस्टम के दोनों बड़े शहरों के अलावा जबलपुर और ग्वालियर एसपी के लिए भी नए नाम चर्चा में है। जबलपुर में सिद्धार्थ बहुगुणा और ग्वालियर में अमित संघी को 2 साल हो चुके हैं। इन दोनों बड़े शहर में भी नए एसपी नजर आएंगे। हालांकि इन दोनों अफसरों को भी महत्वपूर्ण जिलों की कमान मिल सकती है। इनके अलावा भोपाल और इंदौर में नए डीसीपी, सीहोर, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, बेतूल, सागर, टीकमगढ़, रीवा, शिवपुरी, श्योपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, पन्ना,छतरपुर, दमोह, भिंड धार, नीमच ,मंदसौर, रतलाम आदि में नए एसपी की पदस्थापना की जाएगी। 
भोपाल ग्रामीण रेंज में डीआईजी का पद खाली है। इस पद के लिए हाल ही में प्रमोट हुए 2009 और 2010 बैच के अफसर लविंग कर रहे हैं। नई सूची में अमित सिंह, नवनीत भसीन, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, संतोष सिंह गौर को डीआईजी के रूप में अच्छी नियुक्ति मिल सकती हैं। वहीं सिद्धार्थ बहुगुणा, अमित संघी, राजेश चंदेल, आदित्य प्रताप सिंह, गौरव तिवारी, शैलेंद्र सिंह चौहान, राहुल लोढ़ा, सिद्धार्थ चौधरी, हेमंत सिंह चौहान, विजय खत्री, गुरु करण सिंह, मयंक अवस्थी, विकास सहवाल, मनोज कुमार सिंह, साई कृष्णा थोटा, रजत सकलेचा, विनायक वर्मा, संजीव कंचन, शिमाला प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह को महत्वपूर्ण जिलों की कमान मिल सकती है।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...