सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

थाना औ. क्षेत्र रतलाम के शासकीय वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर बिलपांक टोल गेट तोडकर भागने वाले 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर 3 पीकअप वाहन जब्त किए,,

रतलाम पुलिस द्वारा थाना औ. क्षेत्र रतलाम के शासकीय वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर बिलपांक टोल गेट तोडकर भागने वाले 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर 3 पीक अप वाहन जब्त किए,

  घटना का संक्षिप्त विवरण

जितेन्द्र वर्मा/ रतलाम 
दिनांक 20/02/23 की रात्री मे पुलिस थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा मय फोर्स के रात्रि गश्त में थे जिनको गश्त के दौरान रात के लगभग 2:45 बजे हाईवे रोड़ गश्त कर्मियो से सुचना प्राप्त हुई कि घटला ब्रिज व सेजावता बायपास के बीच मे कुछ संदिग्ध पीकअप वाहन देखे गये है तो उनके द्वारा इप्का फैक्ट्री के आगे पैट्रोल पंप के आसपास चेक किया और सेजावता फंटे पर बेरीकेट लगाकर आने वाले संदिग्ध वाहनो को रोकने का प्रयास किया जो नामली की तरफ आ गई पाँच-छः पीकअप वाहन बिना नम्बर की त्रिपाल लगी हुई दिखाई दी जिनको रोकने का प्रयास 
 किया तो उन्ही संदिग्ध वाहनों की पीकअप चालको ने वाहनो को तेज गति व लापरवाही पुर्वक चलाकर जान से मारने की नियत से पुलिस थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम के शासकीय वाहन क्रमांक MP 03 A 4834 को टक्कर मारता हुआ पिकअप लेकर नामली तरफ भागे पुलिस के शासकीय वाहन में टक्कर लगने से गाड़ी के आगे का पहिया फुट गया व सामने बम्पर मे व अगला मडगार्ड पिछला मडगार्ड साईड ग्लास मे क्षति हुई है जिसकी सूचना कंट्रोल रूम रतलाम को व थाना नामली पर वायरलेस सेट से दी गई व बाद मे पुनः थाना नामली से सुचना प्राप्त हुई कि उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन वाले वापस तेज रफ्तार से पलटा कर रतलाम तरफ गये है जिस पर आगे बेरीकेड व घेरा बंदी करने की हर संभव  प्रयास करने के बावजूद भी उक्त संदिग्ध पाँच-छ: पीकप वापस नामली की तरफ से भागकर बिलपांक टोल टेक्स पर टक्कर मारते हुए वहा से तीन पीकअप निकल भागे तथा दो अन्य पीक अप वाहन अधेरे का लाभ लेकर अन्य रास्तो से भाग गये जिन्हे काफी तलाश करने पर नही मिले निरीक्षक थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट पर उक्त अज्ञात पिकअप वाहन चालको के विरुद्ध अपराध धारा 307 ,353, 336 ,279, 427, 120-बी भादवि प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया

  पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी ओ,क्षेत्र रतलाम के नेतृत्व मे सायबर सेल एवं थाने की टीम बनाई गई,
टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं फोर लाईन हाईवे पर लगातार मुखबीर तंत्र सक्रिय कर घटना में शामील वाहनो एवं आरोपीयो की तलाशी की गई मुखबीर सुचना व तलाशी पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 42 जी 4056 के मालिक शोकत अली पिता बुनियाद अली निवासी पचोर राजगढ़ से पुछताछ करते उसके द्वारा करीबन दो माह पहले उक्त वाहन को राजुखों पिता अब्बास खॉन निवासी पिपलोन जिला आगर मालवा को विक्रय कर वाहन विक्रय अनुबंध लेख कराया जिसके आधार पर राजुखान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई,
जिसके आधार पर आरोपीयों आजाद शाह पिता अजीज शाह जाति फकीर नि. पिपलोन खुर्द जिला आगर मोहम्मद हुसैन पिता रमीज खान मुल्तानी निवासी पिपलोन राजुखान पिता अब्बास खान निवासी पिपलोन खुर्द चेनसिंह पिता गोकुलसिंह चौहान निवासी घोसला जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर पुछताछ करते घटना दिनांक को आगर मालवा से आलोट ताल नामली के रास्ते सेजावता बायपास रतलाम आना ओर वाहन मे बेल भरे होने से पुलिस को देखकर तेज गति से वाहन चलाकर पुलिस फोर्स को जान से मारने की नियत से टकक्कर मारकर भागना बताया,
प्रकरण के अनुसंधान मे चार आरोपीयो की गिरफतारी की जाकर उनके कब्जे से घटना मे उपयोग की गई तीन पीकअप वाहन क्र. एमपी 13जीबी 1014 एमपी 42 जी 4056 एमपी 13जीबी 0472 बरामद की गई है आरोपीयो से उनके साथ घटना में शामील अन्य साथीदारान के बारे मे पुछताछ की जा रही है प्रकरण के अनुसंधान मे आरोपी राजुखान पिता अब्बास खान निवासी पिपलोन खुर्द को गिर कर उसके कब्जे से एक पीकअप वाहन क्र. एमपी 42जी4056 की ती तथा आरोपी आजाद शाह पिता अजीज शाह जाति फकीर नि. पिपलोन खुर्द को गिर कर उसके कब्जे से एक पीकअप वाहन क्र. एमपी 13जीबी 1014 की जप्ती तथा आरोपी मोहम्मद हुसैन पिता रमीज खान मुल्तानी निवासी पिपलोन को गिर कर उसके कब्जे से एक पीकप वाहन क्रमांक एमपी13 जीबी 0472 को जप्ती किया गया एंव वाहन के क्लीनर चेनसिंह पिता गोकुलसिंह चौहान निवासी घोसला उज्जैन को गिरफतार किया गया
  गिरफ्तार आरोपी 
1- राजुखान पिता अब्बास खान उम्र 32 साल निवासी पिपलोन खुर्द, जिला आगर मालवा पावर आफ अटार्नी से वाहन मालिक भी है

2- आजाद शाह पिता अजीज शाह जाति फकीर उम्र 25 साल नि. पिपलोन खुर्द जिला आगर मालवा 

3- मोहम्मद हुसैन खाँन पिता रमीज खान मुल्तानी उम्र 20 साल निवासी पिपलोन जिला आगर मालवा

4 चेनसिह पिता गोकुलसिंह सौधिया उम्र 20 साल निवासी घोसला थाना राघवी जिला उज्जैन

  फरार आरोपी

07 आरोपी गिरफ्तार होना शेष है

  जप्त वाहन

पिकअप वाहन 3 (तीन)

1 क्रमांक क्र. एमपी 42जी 4056 रजिस्टर्ड आनर शोकत अली पिता बुनियाद अली निवासी पचोर द्वारा विक्रय अनुबंध पत्र लेख राजुखान पिता अब्बास खान उम्र 32 साल निवासी पिपलोन खुर्द जिला आगर मालवा

2 वाहन क्र. एमपी 13 जीबी 1014 रजिस्टर्ड आनर श्यामसिंह पिता शिवसिह निवासी ग्राम जमुनिया तहसील बडोद जिला आगर मालवा पावर ऑफ अटार्नी बहादुरसिंह पिता कन्हैयालाल चौहान निवासी आगर मालवा के नाम पर 

3 वाहन क्रमांक एमपी 13जीबी 0472 रजिस्टर्ड आनर इखलाख खाँ पिता मोहम्मद खाँ जुना सोमवारिया उज्जैन हाल मुकाम आगर मालवा


  विशेष भूमिका

आरोपियों की पहचान में सायबर सेल प्रभारी उनि जितेन्द्र चौहान ,प्रआर मनमोहन शर्मा ,आरक्षक विपुल भावसार एवं आरक्षक मंयक व्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा,

  सराहनीय योगदान 

आरोपियो की गिरफ्तारी एवं जब्ती में थाना 
प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी ,बिलपांक ओ पी सिंह थाना प्रभारी ताल नागेश यादव उनि कन्हैया अवस्था उनि राजेश मालवीय प्रआर 84 राजसिंह तोमर आर. 512 लाखनसिंह आर. 36 सुर्यप्रसाद व थाने की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...