सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

मोबाईल लूट कर भागने वाले तीनों आरोपीयों को पुलिस ने 5 घंटे में पकड़ा,,

मोबाईल लूट कर भागने वाले तीनों आरोपीयों को पुलिस ने 5 घंटे में पकड़ा,,
जितेन्द्  वर्मा/ रतलाम थाना बड़ावदा में 
ग्राम बहलोला खाचरोद के रहने वाले किसान धर्मेन्द्र दिनांक 25.02.23 को दिन में अपने गांव से जावरा जा रहे थे कि यशस्वी पेट्रोल पंप और बाबा फरीद दरगाह के बीच नागदा तरफ से एक बजाज पल्सर मोटर साईकिल पर तीन लड़के आये मोटर साईकिल धीमे करके रतलाम का पता पूर्ण जब किसान रास्ता बताने लगा तो पीछे बैठे लडके ने किसान की शर्ट की जेब से मोबाईल लूट लिया और भाग गये जिसकी रिपोर्ट पर से थाना बडावदा में अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 392 भादवि का पंजीबध किया गया।
 की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  रतलाम  अभिषेक तिवारी (भापुसे) द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के निर्देशन में
 थाना वडावदा से दो टीमें बनाई जाकर अज्ञात तीन आरोपीयों की तलाश क्षेत्रीय मुखबीर तंत्र एवं आधुनिक सूचना तकनीकी का उपयोग किया जाकर आरोपीयों को पकड़ा गया।आरोपीयों से लूटा गया मोबाईल कीमत 11500/- रूपये एवं एक पल्सर मोटर साईकिल कीमत 50000/- रूपये जप्त की गई है। मोटर साईकिल के संबंध में जानकारी लेते उक्त मोटर साईकिल भी चोरी की बताई है जिसके संबंध में और पूछताछ की जा रही हैं।

आरोपीयों का विवरण एवं भूमिका-
(1) मनीष पिता मनोज यादव उम्र 22 साल नि. निरंजनपुर थाना लसुडिया, इन्दौर

(2) मनीष पिता बद्रीलाल वर्मा उम्र 23 साल नि. देवास नाका निरंजनपुर थाना लसुडिया, इन्दौर

(3) सूरज पिता भोज राव धोटे उम्र 22 साल नि, बाणगंगा नंदबाग थाना वाणगंगा

सराहनीय भूमिका - का. नि. मनोज सिंह जादौन, उनि कैलाश जोशी, प्र. आर. 636 अलेक्जेंडर,
प्र. आर. 924 ओमप्रकाश जाट, प्र. आर. 242 जयंतीलाल पाटीदार, प्र. आर. 739 महेश चन्द्र मिश्रा और 596 भूपेन्द्र, आर. 1053 विवेक, आर 544 कमल गुर्जर, आर. 1022 महेश धाकड, आर. 1052 श्रीकान्त गुप्ता, 100 डायल चालक शौकत,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...