सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रतलाम पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान,,

रतलाम पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान,,
जितेंद्र वर्मा/ दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दिनांक 10.02.2023 की रात्री में जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यालय के थाना प्रभारीयो व स्टॉफ के साथ चेकिंग की गई एवं जिले के अन्य थाना क्षेत्रो मे थाना प्रभारियो व स्टॉफ द्वारा चेकिंग की गई।
पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वो पर अंकुश लगानेहेतु

जिला रतलाम मे दिनांक 10-02-2023 से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा गया जिसमे जिला मुख्यालय व जिले के समस्त थाना क्षेत्रो मे रतलाम पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वो पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की गई जिसमे 
अवैध हथियार एवं अवैध शराब लेकर घूमने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के साथ सार्वजनिक स्थानो पर अनावश्यक खडे रहने वाले लोगो के विरुद्द और 18 वर्ष से कम आयु के वाहन चालको, उनके परिजनो एवं वाहन मालिको के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।शराब पीकर वाहन चलाने वालो, बिना नंबर प्लेट वाहन चालको, तेज गति से वाहन चलाने वाले एवं स्टंट करने वाले अनावश्यक समूह बनाकर जमावडा करने वालो के अनावश्यक रुप से पान की दुकानो एवं अन्य दुकानो के सामने वाहन खड़े कर रास्ता जाम करने वालो एवं संबंधित दुकानादारो के विरुद्ध कार्यवाही ।
सुनसान एवं एकांत स्थानो पर घुमने वाले संदिग्धों, शराब पीने वालो के विरुद्ध कार्यवाही ।
 सार्वजनिक स्थानो पर जन्मदिन मनाकर अशांति फैलाने वाले एंव हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, हॉटल, लॉज एवं ढाबो पर संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक खड़े रहने वाले कुल 151 लोगो में से 60 लोगो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई एवं अन्य लोगो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। चेकिंग को दौरान अवैध शराब ले जाने वाले कुल 06 व्यक्तियो एवं अवैध रुप से हथियार लेकर घुमने वाले कुल 02 लोगो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किये गये, कुल 51 नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्द चालानी कार्यवाही की गई है। इसी के साथ शराब पीने के ठिकानो पर दबिश दी गई एवं हॉटल, लॉज एवं ढाबो पर संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग की गई है।

रतलाम पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा एवं असामाजिक तत्वो एवं नियम विरुद्ध कार्य करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी |,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...