सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

पारस सकलेचा ने आरोप पत्र के बिन्दुओ का दिया प्रजेंटेशन जिसमे डा गोविंद सिंह तथा सुरेश पचौरी ने की सराहना*


*कमलनाथ जी ने आरोप पत्र को अंतिम रुप दिया* 

*पारस सकलेचा ने आरोप पत्र के बिन्दुओ का दिया प्रजेंटेशन* 

*डा गोविंद सिंह तथा सुरेश पचौरी ने की सराहना*


 *जितेन्द्र वर्मा/भोपाल* कमलनाथ जी ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार में किए गए भ्रष्टाचार, घोटाले, कुशासन और कुप्रबंधन पर आरोप पत्र को अंतिम स्वरूप स्वीकृत किया । आरोप पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह तथा उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने आरोप पत्र को कमलनाथ जी को प्रस्तुत कर उसके विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि आरोप पत्र को किस प्रकार से तैयार किया गया है , और इसमें उल्लेखित सारे आंकड़ों का दस्तावेजो के आधार पर उल्लेख किया गया है । इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं तथा वचन पत्र समिति के सदस्यों के सम्मुख पारस सकलेचा ने आरोपपत्र का बिंदुवार प्रजेंटेशन दिया और बताया कि भाजपा शासन के 55 विभागो के घोटाले , कुशासन, तथा कुप्रबंधन के 378 बिंदुओं का आरोप पत्र मे उल्लेख किया जायगा ।

भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार तथा घोटाले के 168 , कुशासन के 117 तथा कुप्रबंधन के 93 बिंदु आरोप पत्र मे शामिल किये गये है । सकलेचा ने बताया कि पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, टोल रोड, व्यापम , सीवरेज योजना, चेक-पोस्ट, आयुष्मान, एलइडी लाइट, नर्सिंग कॉलेज, स्कुल शिक्षा, पौधारोपण, अवैध उत्खनन, भंडारण, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, संबल योजना, रोजगार, जल जीवन मिशन प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, विद्युत खरीदी, कन्यादान, मनरेगा, फर्नीचर खरीदी, माध्यम, सेडमैप, स्मार्ट कक्षा, महाकाल महालोक, कोयला, खाद बीज, मंडी बोर्ड, आजीविका मिशन, मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, ई टेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मेट्रो रेल, स्मार्ट सिटी घोटाला, आदि घोटाले के बारे में जानकारी प्रस्तुत की ।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी तथा डा गोविंद सिंह ने आरोप पत्र की सराहना करते हुए कहा कि जनता में इसकी अच्छी प्रतिक्रिया होगी ।

इस अवसर पर मप्र के प्रभारी जेपी अग्रवाल, राजीव सिंह, कान्तिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, मुकेश नायक, विजयलक्ष्मी साधौ , तरुण भानौत , सुखदेव पान्से , नर्मदा प्रसाद प्रजापति , राजेन्द्र सिह , केदार सिरोही, अजीता वाजपेयी पाण्डे, आदि नेतागण उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...