सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग - चरित्र शंका में अपनी पत्नि की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

* ब्रेकिंग चरित्र शंका में अपनी पत्नि की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*
       

ब्यूरो प्रमुख जितेंद्र वर्मा /रतलाम दिनांक 20.04.23 की रात्रि में रतलाम शहर के नयागांव राजगढ क्षेत्र में मानकुँवर उर्फ मांगुबाई राजपुत उम्र 48 वर्ष नि. राजगढ़, नयागाँव रतलाम की उसके ही पति हीरासिंह राजपूत द्वारा कुल्हाडी से गर्दन पर वार कर हत्या की गई और बीच बचाव करने आई मांगूबाई की मॉ धन्नाबाई को भी जान से मारने की कोशीश कर घायल कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस मौके पर पहुंची तथा फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना औ क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 223/23 धारा 458,302,307 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 
     घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिध्दार्थ बहुगूणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम राजेन्द् वर्मा के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठीत कर आरोपी के तलाश की गई। आरोपों की लगातर तलाश करते हुए पुलिस को आरोपी के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिस पर पूरे क्षेत्र में बारीकी से तलाश करते आरोपी हीरासिंह पिता अमरसिंह चौहान मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गाया। पुलिस द्वारा आरोपी हीरासिंह को 36 घंटे में गिरफ्तार उससे घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त की गई है एवं घटना के संबंध में आवाश्यक साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। आरोपी द्वारा घटना करने का उद्देश्य अपनी पत्नी पर चरित्र शंका होना बताया गाया।

नाम आरोपीः- हीरासिंह पिता अमरसिंह चौहान उम्र 49 साल निवासी सरकारी कुँए के पास हनुमान मंदिर के सामने सालाखेड़ी थाना स्टेशन रोड रतलाम।

सराहनीय योगदानः- आरोपी की पतराशी एवं गिरफ्तार करने मे निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, उनि सुरेश गोयल, उनि पंकज राजपूत, उनी जितेन्द्र चौहान प्रभारी सायबर सेल कार्य.प्र.आर.84 राजसिंह तोमर, आर. 218 विपुल भावसार सायबर सेल, आर.324 हिम्मतसिंह, आर.788 दीपकसिंह , का सराहनीय योगदान रहा।,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...