आलोट क्षेत्र मे चोरी, लूट करने वाला शातिर कंजर आरोपी गिरफ्तार*

आलोट क्षेत्र मे चोरी, लूट करने वाला शातिर कंजर आरोपी गिरफ्तार*

-
   ब्यूरो प्रमुख जितेन्द्  वर्मा
आलोट रिपोर्टर धर्मेंद्र शर्मा 
 पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुण द्वारा थाना प्रभारी आलोट श्री शिव मंगल सिंह सेंगर को हत्या, चौरी ,लूट, डकैती जैसे अपराध घटित करने वाले कंजरो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना आलोट के थाना प्रभारी द्वारा थाने के बल की पुलिस टीम बनायी गयी एवं सक्रीय मुखबीर कंजरो की सूचनाए देने हेतु लगाया गया । मुखबीर द्वारा सूचना के आधार पर फरियादी युसुफ खां पिता असरफ खां जाति मेवाती मुसलमान के साथ लूट की घटना कारित करने वाला कुख्यात 5000 रुपये का फरारी बदमाश कंजर रामलाल कंजर रेल्वे स्टेशन आलोट के पास मीणा कालोनी के तरफ खडा है तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा फरारी बदमाश रामलाल पिता शराफा कंजर उम्र 40 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राज. को गिरफ्तार किया गया एव न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार आरोपी :-*
1.रामलाल पिता शराफा कंजर उम्र 40 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान

*आपराधिक रिकार्ड :-* आरोपी रामलाल पिता शराफा कंजर उम्र 40 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान के विरुद्ध हत्या, लूट एवं डकैती जैसे 05 गंभीर मामले दर्ज है।

*सराहनीय कार्य :-* निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि जोरावरसिंह, उनि एल.एन.गिरी, सउनि कैलाश बोराना ,आर.राधेश्याम चौहान, शक्तिपालसिह सिसोदिया ,राजेश चौधरी ,शौकिनसिंह ,हरिशंकर ,कांतिलाल औहरिया , बाबुलाल,ओम रावत ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने