सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

अफीम तस्कर को आलोट पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्कर को आलोट पुलिस ने किया गिरफ्तार*

रिपोर्टर धर्मेंद्र शर्मा आलोट 
ब्यूरो प्रमुख जितेंद्र वर्मा रतलाम

धर्मेंद्र शर्मा / आलोट जिला रतलाम प्राप्त हुई जानकारी अनुसार थाना प्रभारी आलोट शिव मंगल सिंह सेंगर को अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे आलोट थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र लगाये गये । 
दिनांक 10.05.2023 को शाम को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरवाडा थाना पिपलोदा का रहने वाला वासुदेव पिता रामेश्वर पाटीदार भारी मात्रा मे अफीम लेकर ट्रेन से पंजाब जाने के लिये रेलवे स्टेशन आलोट पर आने वाला है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवमंगलसिंह सेंगर द्वारा तत्काल उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना आलोट के पुलिस बल की टीम बनाई रात्री मे रेल्वे स्टेशन आलोट के पीछे मीणा कालोनी कालका माता मंदिर के पास से आरोपी वासुदेव पिता रामेश्वर पाटीदार टाट की बोरी मे प्लास्टिक की बाल्टी लिये मिला मोके पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी वासुदेव पाटीदार के कब्जे से भारी मात्रा मे 7 किलो मादक पदार्थ अफीम एवम आरोपी की पल्सर मोटर साइकिल क्र. एम.पी. 43 डी.आर.1346 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना आलोट पर अपराध क्रमांक 281/2023 धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट की कायमी की जाकर विवेचना की जा रही है । उक्त अफीम के बारे मे प्रारम्भिक पुछताछ मे अपने रिश्तेदार भेरुलाल पाटीदार निवासी रोजाना से खरीद कर लाना तथा पंजाब बेचने के लिये ट्रेन से ले जाने की बात स्वीकार की गई ।आरोपी पुर्व मे भी पुलिस थाना ओ.क्षैत्र जावरा पर तस्करी के अपराध मे गिरफ्तार हुआ है। उक्त मादक पदार्थ अफीम के स्त्रोत के संबंध में आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है।
  
*पंजीबद्ध अपराध –* थाना आलोट अपराध क्र. 281/2023 धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट।      
                                
*गिरफ्तार आरोपी -* वासुदेव पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 30 साल निवासी उपरवाडा थाना पिपलोदा।

*फरार आरोपी -* भेरुलाल पिता रामलाल पाटीदार निवासी रोजाना थाना पिपलोदा जिला रतलाम।

*जप्त मश्रुका -* 1. मादक पदार्थ अफीम 07 किलोग्राम 
                       2. एक मोटर सायकिल पलसर मो.सा. क्र. एम.पी. 43 डी.आर. 1346
कुल जप्ती मश्रुका- 11,80,000/-रुपये (मादक पदार्थ व वाहन की कीमत ) 

*ऑपराधिक रिकॉर्ड-* आरोपी वासुदेव पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 30 साल निवासी उपरवाडा थाना पिपलोदा के विरुद्ध थाना ओ.क्षैत्र जावरा मे अप.क्र. 529/2015 धारा 8/15 एन.डी.पी. एस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध है । 

*सराहनीय कार्य :-* निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि एल.एन.गिरी, सउनि चोहान , आर. राजेश, राधेश्याम, राजेश, शक्तिपाल , सुगडसिंह, धर्मेन्द्र, अंतिम, शौकिन , राजेश, कांतिलाल, राजेश , जीवन, आदिल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...