सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

रिंगनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पिकअप वाहन से परिवहन की जा रही 100 पेटी अवैध शराब जप्त,

रिंगनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पिकअप वाहन से परिवहन की जा रही 100 पेटी अवैध शराब जप्त,

    (जितेंद्र वर्मा रतलाम ) रिंगनोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पिकअप वाहन से परिवहन की जा रही 100 पेटी अवैध शराब जप्त,

   थाना प्रभारी ईंचार्ज रिंगनोद उनि जितेन्द्र कनेश व चौकी प्रभारी ढोढर के द्वारा मादक पदार्थो एवं अवैध शराब के परिवहन की जानकारी मिली जिसमे दिनांक 28.05.2024 को सफलता प्राप्त करते हुए महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 14 GC 1037 मे परिवहन की जा रही अवैध शराब जप्त कर अपराध क्रं.204/2024 धारा 34(2) Ex. Act का पंजीबद्ध कर किया गया।

*घटना दिनांक 27.05.2024 को मुखबीर सुचना के आधार पर ग्राम परवलिया फंटे पर चेकिंग के दौरान जावरा तरफ से मुखबीर के द्वारा बताये अनुसार एक वाहन सफेद रंग की महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 14 GC 1037 आयी जिसे हाथ देकर रोकने का संकेत किया। उसमें बैठे चालक ने वाहन रोककर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला जिसे पकडने का प्रयास किया गया किन्तु अन्धेरा होने से वाहन चालक वाहन छोडकर भाग गया। उक्त वाहन सफेद रंग की महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप की तलाशी लेते पिकअप के अन्दर देखते खाकी रंग की पुट्ठे की पैटिया भरी थी जिन्हे पिकअप से नीचे उतारकर गिनती करते कुल 100 पैटिया भरी थी जिन्हे पृथक-पृथक चेक करते देशी मदीरा प्लेन शराब की 24 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एम.एल. के कुल 1200 क्वाटर कुल 216 लीटर कुल किमती 96000/- रुपये, देशी मदीरा मसाला शराब की 26 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एमएल के कुल 1300 क्वाटर कुल 234 लीटर कुल किमती 130000/- रुपये व पावर 10000 स्ट्रांग बीयर केन की 50 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 24 केन 500 एम.एल. की कुल 1200 केन बीयर कुल 600 लीटर कुल किमती 168000/- रुपये जो तीनो शराब कुल 1050 लीटर की व शराब की कुल किमत 394000/- रुपये की पाई गई । आरोपी महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 14 GC 1037 का चालक का कृत्य धारा 34(2) Ex.Act के तहत दण्डयनीय होने से उक्त शराब व वाहन को जप्त किया जाकर अपराध क्रं. 204/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
         प्रकरण में जप्तशुदा महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 14 GC 1037 के रजिस्टर्ड वाहन मलिका की जानकारी प्राप्त कर अनुसंधान में वाहन मालिक व वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।  

*फरार आरोपीः-* 
1.महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 14 GC 1037 का चालक

*जप्त मश्रुका:-* 
*1.* देशी मदीरा प्लेन शराब की 24 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एम.एल. के कुल 1200 क्वाटर कुल 216 लीटर कुल किमती 96000/- रुपये 
*2.* देशी मदीरा मसाला शराब की 26 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एमएल के कुल 1300 क्वाटर कुल 234 लीटर, कुल किमती 130000/- रुपये ,
*3.* पावर 10000 स्ट्रांग बीयर केन की 50 पेटी जो प्रत्येक पेटी में 24 केन 500 एम.एल. की कुल 1200 केन बीयर कुल 600 लीटर कुल किमती 168000/- रुपये
*तीनो शराब कुल 1050 लीटर की व शराब की कुल किमत 3,94,000/- रुपये*
*4.* घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की महिंन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 14 GC 1037 किमती करीब सात लाख रुपये
*कुल मश्रुका किमती 10,94,000/- रुपये*

*सराहनीय भुमिका:-*
उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज थाना प्रभारी रिंगनोद उनि जितेन्द्र कनेश, उनि कन्हैया अवस्या चौकी प्रभारी ढोढर, सउनि राधेश्याम मीणा, सउनि संजय बोराना, प्रआर राहुल, प्रआर मांगीलाल नागर, आर कमलेश पाण्डे, आर रजेश सेंगर, आर जितेन्द्र व्यास, व आर शोभाराम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...