सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी जी ने कोरोना में माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ कलेक्टर बंगले में मनाई दीपावली,,,



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश एवं उनकी मंशा अनुसार कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने कोरोना तथा अन्य कारणों से माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ कलेक्टर बंगले में दीपावली की खुशियां मनाई। बच्चे अपने दादा-दादी, नाना-नानी अथवा अन्य किसी पालक के साथ कलेक्टर बंगले पर आमंत्रित थे।
जितेंद्र वर्मा /रतलाम जिले के कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम सूर्यवंशी, उनकी बालिकाओं गुंजन तथा रिया सूर्यवंशी ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी। बच्चों को मिठाई, चॉकलेट्स गिफ्ट किए, उपहार भी बांटे। बच्चों तथा उनके पालकगणों ने स्वल्पाहार किया। महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री आर.के. मिश्रा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती पवन कुंवर सिसोदिया, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री शकील अहमद खान, महिला बाल विकास सुपरवाइजर, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चे कलेक्टर बंगले पर आए थे। इनमें बालक- बालिकाएं दोनों ही थे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी तथा उनकी पत्नी श्रीमती नीलम सूर्यवंशी द्वारा अपने हाथों से बच्चों को मिठाई खिलाई गई, उपहार प्रदान किए। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई तथा कैरियर की इच्छा के विषय में जाना। कई बच्चों के पालको ने स्कूल फीस की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल फीस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्नेह और दुलार के साथ बच्चों से कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शासन तथा जिला प्रशासन आप बच्चों के साथ है। आपको किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी नहीं आने दी जाएगी, जब भी कोई बात करना हो तत्काल मुझसे बात कर सकते हैं।

कलेक्टर की बालिकाओं के साथ चेयर रेस
इस अवसर पर कलेक्टर बंगला परिसर में आए बच्चों ने कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की बालिकाओं गुंजन तथा रिया के साथ चेयर रेस का आनंद लिया। कलेक्टर तथा उनकी पत्नी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। चेयर रेस की विजेता तीन बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। कलेक्टर तथा उनके परिवार द्वारा बच्चों के साथ फोटो सेशन भी किया गया जहां पर बच्चों ने खुशी के साथ फोटो खिंचवाये। उनके बालकों के साथ भी फोटो सेशन हुआ। जब बच्चे वापस अपने घरों की ओर रवाना हुए तो कलेक्टर तथा उनकी बालिकाओं द्वारा बड़े अपनत्व के साथ बच्चों के साथ बंगले के बाहर तक जाकर वाहनों में भिजवाया गया।
युथ गरिमा परिवार की और से सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...