सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

लाडली बहना के आवेदन प्राप्ति में भी सेंटर्स पर बहनों के लिए समस्त व्यवस्थाएं की जाएंगी,

लाडली बहना के आवेदन प्राप्ति में भी सेंटर्स पर बहनों के लिए समस्त व्यवस्थाएं की जाएंगी,


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्य की महत्ता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना को अस्थाई रूप से निगमायुक्त का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए गए


जितेन्द्र वर्मा 27 मार्च 2023/
 समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों के संबंध में विशेष रूप से अधिकारियों कोनिर्देशित किया। इस दौरान किसानों को खरीदी केंद्रों पर कोई दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार भी रखने के कलेक्टर ने खासतौर पर निर्देश दिए। जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन प्राप्ति के मद्देनजर कलेक्टर द्वारा कहा गया कि महिलाओं को अपने आवेदन देने के दौरान कोई कठिनाई नहीं हो, सेंटर्स पेयजल, छाया इत्यादि सुनिश्चित की जाएं। जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
इस बैठक में भी कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा विशेष रुप से की। जो शिकायतें निराकरण से शेष है उनका आगामी 11 दिनों में निपटारा करने के निर्देश दिए। लाडली बहना योजना में ईकेवाईसी की जानकारी प्राप्त की। आलोट क्षेत्र में प्रगति में अपेक्षाकृत सुधार लाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। कलेक्टर पिपलोदा तथा रतलाम जनपदों में भी प्रगति से संतुष्ट नहीं थे।
नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की गई। निगमायुक्त के बीमारी अवकाश एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्य की महत्ता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना को अस्थाई रूप से निगमायुक्त का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास ने बताया कि योजना में तत्काल प्रगति लाना शुरू कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित रतलाम भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा सभी विभागों को आवश्यक तैयारियों के लिए निर्देशित किया गया। विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों की सूची तैयार करने, प्रतिभाओं को सूचीबद्ध करने, लोकार्पण, शिलान्यास कार्यों की सूची बनाने हेतु निर्देशित किया। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दृष्टिगत केंद्रों पर पानी, छाया, ट्रैक्टर के लिए पार्किंग, मजदूर आदि व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...