सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

सुवासरा पुलिस ने किया मात्र दो घण्टे में महिला की हत्या का पर्दाफाश

सुवासरा पुलिस ने किया मात्र दो घण्टे में महिला की हत्या का पर्दाफाश

मदनलाल सोनी /सुवासरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये हत्या की गुत्थी सुलझाकर 01 आरोपी को किया गिरफ्तार*
*घटना दिनांक 10.03.2023 को मोतीमहल होटल बस स्टेण्ड सुवासरा के कमरा नम्बर 108 में मृतिका ममता बागरी का शव मिला जिस पर सूचनाकर्ता प्रेम पिता प्रभुलाल मेहर निवासी नारिया मानपुरा थाना शामगढ़ हालमुकाम होटल मोती महल सुवासरा की सूचना पर दैहाती नालसी मर्ग क्रमांक 0/2023 धारा 174 जाफो की कायम कर थाना सुवासरा पर असल मर्ग क्रमांक 12/2023 धारा 174 जाफो का पंजीबद्ध कर जाँच में लिया दौराने मर्ग जाँच आरोपी तुफान पिता बापुलाल बागरी निवासी बागरीखेड़ा थाना सुवासरा के विरुद्ध अपराध धारा 302 भादवि का पाया जाने से थाना सुवासरा पर अपराध क्रमांक 48/2023 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.) ने थाना प्रभारी सुवासरा श्री मालवीय घटन को अंजाम देने वाले आरोपी तुफान बागरी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिये निर्देश देकर आदेशित किया गया श्री महेन्द्र तारनेकर एंव  प्रभारी सुवासरा उनि श्री शिवांशु मालवीय ने थाना स्तर पर पृथक पृथक पुलिस टीम गठीत कर महिला की हत्या करने वाले आरोपी तुफान पिता बापुलाल बागरी उम्र 24 साल निवासी बागरीखेड़ा थाना सुवासरा को गिरफ्तार किया गया व आरोपी तुफान बागरी से बारिकी से पुछताछ करते आरोपी तुफान बागरी ने बताया की ममता बागरी लगभग 09 महिने पहले मेरे साथ भाग गई थी जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाना बड़ौद पर की गई थी मैं ममता बागरी को बड़ौद थाना बयान के लिये लेकर जाना था इसलिये मैं ओर ममता सुवासरा आकर होटल मोती महल में कमरा लेकर रुके थे जहाँ पर ममता बयान देने से मना करने लगी ओर बोली की यदि मैं बड़ोद गयी तो मेरे घर वाले मुझे घर ले जायेगें इस कारण हमारा झगड़ा होने लगा ओर मैने गुस्से में आकर ममता का गला घोटकर हत्या कर दी आरोपी से घटना के संबंध में ओर भी घटना से संबंधीत साक्ष्य संकलित करने हेतु सघनता से पुछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
*01.* तुफान पिता बापुलाल बागरी उम्र 24 साल निवासी बागरीखेड़ा थाना सुवासरा
*सराहनिय कार्यः-* उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा, निरीक्षक कमलेश प्रजापती ( थाना प्रभारी शामगढ़ एंव उनकी टीम) उनि विकास गेहलोत, सउनि विजयसिंह चौहान, सउनि लक्ष्मणसिंह डोडियार, प्रआर. 210 मानसिंह भाटी, प्रआर. 524 मनीष लबाना, प्रआर. 108 राजेश पुरोहित, प्रआर. 513 जगदीश डाबे, आर. 839 मनीष पाटीदार, आर. 779 योगेश शर्मा, आर. 327 मनीष सांवलिया, आर. 186 मोकमसिंह, आर. 767 सुनिल डायमा, आर. 407 घनश्याम नागदा, आर. 864 लालु गुर्जर, 678 रामलाल चौहान, आर. 880 घनश्याम पाटीदार, आर. 691 कमल नैन, आर. 622 राकेश नागदा, महिला आर. 63 रेखा आर्य, आर.चालक 70 अरविन्द सुरावत पुलिस थाना सुवासरा का सराहनीय योगदान रहा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...