सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो की बैठक ली गई,,

नवागत पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो की बैठक ली गई,,

जितेंद्र वर्मा/ रतलाम जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा तात्कालिक एस पी श्री अभिषेक तिवारी से दिनांक 27.03.2023 को पुलिस अधीक्षक रतलाम का पदभार ग्रहण किया गया । पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज दिनांक 28.03.2023 को नवीन कंट्रोल रूम मे जिले के समस्त राजपत्रित

अधिकारियो, थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था के संबंध मे जानकारी ली गई एवं समस्त अधिकारियो से परिचय प्राप्त कर थाना क्षैत्र के अपराध एवं अपराधिक पृष्टभुमि के संबंध में जानकारी ली गई एवं सभी अधिकारियो को अपराधो की रोकथाम व कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदाय किये जो निम्नानुसार हैः-

आगामी त्यौहारो के संबंध मे विशेष सतर्कता बरती जावे, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सतत नजर रखी जावे एवं अपराधिक सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जावे।

थाने पर आने वाले पर प्रत्येक आवेदक की सुनवाई अच्छे से की जावे एवं समस्त शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जावे।

महिला एवं अनु.जाति/जनजाति के प्रकरणो को प्रथामकिता पर लेकर प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जावे।

समस्त थानो में पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं गस्त प्रभावी रूप से की जावे । पैट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार लेकर घूमने वालो की चैकिंग की जावे साथ ही गुण्डा/निगरानी बदमाशो को चैक किया जावे साथ ही अपराधीयो की धरपकड़ की जावे।

 समस्त थानो के बीट अधिकारी/कर्मचारी संवेदनशील गांवो का प्रतिदिन प्रभावी भ्रमण करे एवं उनसे संबधित कोई शिकायत या रिपोर्ट होने पर आवश्यक कार्यवाही करे।।

शरीर एवं सम्पत्ति संबंधी अपराध के आदतन अपराधियो की विरुद्ध नई गुण्डा एवं निगरानी फाईल खोली जावे एवं उनकी गतिविधियो पर सतत निगरानी रखी जावे।

अपराधिक प्रवृत्तियो के लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जावे साथ ही आदतन अपराधियो के विरुद्ध जिलाबदर एवं रासुका की कार्यवाही भी की जावे।

चाकूबाजी की घटनाओ को रोकने के लिये प्रतिदिन चैकिंग की जावे साथ ही पुराने अपराधियो की जानकारी निकाल कर उनपर सतत निगरानी रखी जावे।

अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जावे एवं मादक पदार्थो के तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जावे। 

गौवंश तस्करी के संबंध मे लगातार सूचनाएं एकत्रित कर गौ तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही की जावे।

जुँए एवं सट्टे पर पूर्णतः  लगाम लगाये जाने हेतु लगातार सुचना प्राप्त कर प्रभावी कार्यवाही की जावे ।

मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओ के अपहरण के प्रकरणो को गंभीरता से लेकर शीघ्र ही दस्तयाब कर निराकरण किया जावे।

सीएम हेल्पलाईन शिकायतो को गंभीरता से लेकर संतुष्टीपूर्वक निराकरण किया जावे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...