सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS

आज से महिला हेल्पलाइन की शुरुआत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने की,,7049127232

आज से महिला हेल्पलाइन की शुरुआत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने की,,7049127232
रतलाम पुलिस यातायात को सृदढ़ बनाने हेतु शुरु करेगी विशेष अभियान, साथ ही जारी किया गया पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 


जितेंद्र वर्मा / रतलाम में बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे अपराध जिसमें महिला सुरक्षा के अधिक मामलों के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा गंभीरता में रहकर एक नई हेल्पलाइन की शुरुआत की है जिसमें महिलाओं की परेशानी ,सूदखोरी के मामले, गुंडागर्दी ,अवैध शराब जैसे बढ़ते हुए अपराध के रोकथाम और महिलाओं के छेड़छाड़ की रोकथाम हेतु एक स्पेशल हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है जिसमें आप 24 घंटे में कभी भी उस नंबर से व्हाट्सएप या कॉलिंग कर अपनी समस्या गोपनीयता मैं शिकायत दर्ज कर सकते हैं,,
जिसका पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे और स्पैशल टीम द्वारा खासकर महिलाओं के लिए इस हेल्प लाइन के माध्यम से मदद की जायेगी,,,

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दिनांक 27.04.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे प्रेस वार्ता की गई । प्रेस वार्ता मे श्री बहगुणा द्वारा रतलाम शहर के यातायात को सृदढ़ बनाने हेतु दिनांक
01 मई 2023 से दिनांक 15 मई 2023 तक विशेष अभियान चलाये जाने हेतु बताया गया है जिसमे रतलाम शहर की के यातायात को सुव्यवस्थित चलाने हेतु एवं लोगो को यातायात नियमो का पालन कराये जाने हेतु पुलिस द्वारा सख्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले, ट्रिपल सवारी करने वाले, शराब पिकर वाहन चलाने वाले, बिना लाईसेंस के वाहन चलाने वाले, गलत साईड मे वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की जावेगी साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियो के लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जावेगी। इसके साथ ही शहर की यातायात की समस्याओ मे सुधार किये जाने हेतु नगर निगम के साथ मिलकर संय्युक्त रुप से समस्याओ का निराकरण भी किया जावेगा।
 श्री बहुगुणा द्वारा जिले मे महिलाओ से छेड़छाड़ करने वाले मनचलो, असामाजिक तत्वो द्वारा अराजकता फैलाने, स्कुल/कॉलेज/कोचिंक संस्थानो के सामने असमाजिक तत्वो के जमावड़े, सूदखोरी, जुआ-सट्टा, सायबर संबंधी फ्रॉड एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियो की जानकारी देने के लिये एक हेल्पलाईन नम्बर ( 7049127232) भी जारी किया गया है । किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त संबंध मे किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस तक पहुचाना हो तो वह हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर सूचना दे सकता है। हेल्पलाईन पर सूचना देने वाले का नाम सुरक्षा की दृष्टि से गोपनीय भी रखा जावेगा।
 पुलिस अधीक्षक के समक्ष शहर में सार्वजनिक स्थानो पर शराब पिने एवं अन्य समस्याओ की जानकारी मिलने पर उनके द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान को उक्त समस्याओ का पता कर निराकरण हेतु निर्देशित भी किया गया है। प्रेस वार्ता मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान, यातायात डीएसपी श्री अनिल रॉय एवं रक्षित निरीक्षक श्री खिलावन कंवर मौजुद रहै।



7049127232 पुलिस हेल्प लाइन ,,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...