सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
● LIVE युथ गरिमा न्यूज़ नेटवर्क — रतलाम, मध्यप्रदेश
लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS
*थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने युवको को अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार*

   पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर रतलाम थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में थाना दीनदयाल नगर की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

संक्षिप्त विवरणःदिनांक 08.07.2023 को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि एक लडका जिसने सफेद-ग्रे रंग की शर्ट व डार्क ब्लु रंग की जिंस पहनी है, बड़ी दाड़ी मुछ का अपने साथ अवैध गांजा लेकर उसकी ब्लैक गोल्डन कलर की होण्डा साईन मोटरसाईकल बिना नम्बर प्लेट की लेकर सरकारी स्कुल के पीछे किसी को देने आ रहा है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना पर विश्वास कर सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई जाकर मुखबीर द्वारा  बताये गये स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम 1. हेमंत सिंह उर्फ भय्यू पिता बने सिंह सोलंकी उम्र 25 साल, निवासी सरकारी स्कूल से आगे, ईश्वर नगर रतलाम 2. मनदीप पिता नंदकिशोर चौहान, उम्र 23 साल, निवासी 486 सुभाष मार्ग, पेटलावद, जिला झाबुआ 3. सूरज उर्फ सुरेश उर्फ सूर्या पिता प्रकाश खटीक उम्र 33 साल निवासी संगैश्वर महादेव मंदिर के पास ईश्वर नगर रतलाम बताया। उक्त व्यक्तियो की वैधानिक तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध 1 किलो 180 ग्राम गांजा तथा ब्लैक गोल्डन कलर की होण्डा साईन मोटरसाईकल बिना नम्बर प्लेट मिली, जिसे वैधानिक  प्रक्रिया का पालन करते हुए विधिवत जब्त कर आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर अपराध क्रमांक 421/23 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है । 

*गिरफ्तार आरोपी* 
*1.* हेमंत सिंह उर्फ भय्यू पिता बने सिंह सोलंकी उम्र 25 साल, निवासी सरकारी स्कूल से आगे, ईश्वर नगर, रतलाम।
*2.* मनदीप पिता नंदकिशोर चौहान, उम्र 23 साल, निवासी 486 सुभाष मार्ग, पेटलावद, जिला झाबुआ।
*3.* सूरज उर्फ सुरेश उर्फ सूर्या पिता प्रकाश खटीक उम्र 33 साल निवासी संगैश्वर महादेव मंदिर के पास ईश्वर नगर रतलाम।

*जप्त मश्रुका:-*
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 1 किलो 180 ग्राम (कीमती 15000 रूपये)
2. ब्लैक गोल्डन कलर की हौंडा शाइन होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹ 80000)

*सराहनीय भूमिका:-*
                  उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी दीनदयाल नगर श्री दीपक कुमार मंडलोई, उनि मुकेश कुमार सस्तीया, सउनि. दिनेश कुमार मावि, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 562 जितेंद्र सिंह गौड़, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 338 नवीन पटेल, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 42 जगदीश चंद्र, आरक्षक 570 आशीष धानक, आरक्षक 478 संदीप कुमावत, आरक्षक 961 रोशन राठौर, आरक्षक 599 मकान परमार, आरक्षक 621 धीरज यादव, आरक्षक 962 राकेश डांगी, आरक्षक 519 बिल्लर सिह, आरक्षक 90 राणा प्रताप, आरक्षक 1168 नरेंद्र मुनिया, आर.264 देवीसिंह मोर्य आदि एवं थाना दीनदयाल नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान”

शिवसेना मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान” रतलाम । शिव सेना के मालवा प्रांतीय अधिवेशन में रतलाम शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश गांधी का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम उज्जैन स्थित श्री जी पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें मुंबई से पधारे शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर एवं प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने मुकेश गांधी का भगवा डुपट्टा ओढ़ाकर, मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सेना प्रदेश प्रमुख राजीव चतुर्वेदी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में शिवसेना राज्य संपर्क प्रमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों द्वारा मालवा क्षेत्र में संगठन के विस्तार तथा सामाजिक समर्पण की दिशा में काम कर रहे पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल ने संबोधन में कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को सामाजिक एकता, जनसेवा और हिंदुत्व के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनानी...

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने किया रतलाम मंडल का संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, विकास                     कार्यों और संरक्षा उपायों की ली विस्तृत समीक्षा रतलाम,  रतलाम 17 दिसंबर। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने आज मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रतलाम मंडल के नीमच-चित्तौड़गढ़ रेल खंड का वार्षिक संरक्षा निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल संरक्षा मानकों की समीक्षा, परिचालन व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का आंकलन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, नवनिर्मित एमओटी (मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म) बिल्डिंग, एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) एवं एआरएमई (दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण) का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद बिलसवास कलां स्टेशन पर रेलवे कॉलोनी, गैंग टूल रूम, प्वाइंट्स और ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं नीमच स्टेशन पर अमृत...

अवैध शराब जप्त,,पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त

पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा आरोपी विरेन्द्र चौहान के मकान के सामने बरामदे से 11 पेटी अवैध शराब जप्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। *घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 30.07.2025 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर वीरेंद्र चौहान पिता नागु बांछडा निवासी बांछडा डेरा ढोढर थाना रिंगनोद जिला रतलाम के मकान के सामने बरामदे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त बरामदे में अवैध शराब पाई गई। आरोपी वीरेंद्र चौहान मौके से फरार होना पाया जो फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा के विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 303/2025 बारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। फरार आरोपी विरेन्द्र बाछडा की तलाश जारी है। *जप्त मशरूका–* 08 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी मे 180 ...