संख्या : 247/2026-27 दिनांक:17.09.2026
वलसाड – गोमती नगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
रतलाम, 17 सितम्बर । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस – बदनी एवं वलसाड – गोमती नगर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 05034 वलसाड – गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 22.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (05.20/05.30 बुधवार) होते हुये गुरुवार को 02.00 बजे गोमती नगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 06 अक्टूबर, 2026 से 24 नबम्बर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर – वलसाड स्पेशल प्रत्येक सोमवार 14:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम (07.40/07.50 बजे मंगलवार) होते हुये अगले दिन 17.00 बजे वलसाड पहुँचेगी। यह ट्रेन 05 अक्टूबर, 2026 से 23 नबम्बर, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, एवं बादशाहनगर, पर ठहरेगी।
ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवन ऐप से भी जानकारी ले सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें